छत्तीसगढ़

CG – कुकुर्दीकला में नहीं रुक रहा रेत की अवैध चोरी अब उपसरपंच पर लगा आरोप सरकार कों हो रही राजस्व का भारी नुकसान खनिज विभाग के कार्रवाई का इंतजार पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//कुकुर्दीकला में उप सरपंच राजेंद्र पैकरा के द्वारा लगातार खनिज विभाग के आँखों में धूल झोकते हुए रात रात भर और सुबह अवैध तरीके से रेत की चोरी की जा रही हैँ जिसकी भनक सायद खनिज विभाग कों नहीं हैँ जिसका फायदा उप सरपंच लम्बे समय से उठा रहा हैँ ग्रामीण बताते हैँ की इनके द्वारा भुला ध्रुव व भगवान सिंह ध्रुव के बाड़ी के निचे से चोरी छिपे रोजाना रेत निकाला जा रहा हैँ इस बारे में हमने आरोपी से बात करने का प्रयास किया तो उसने सम्पर्क नहीं हो पाया।

हालांकि इससे वैध रूप से चल रहे अमलडीहा और उदईबन वालों को भारी नुकसान हो रहा है क्योंकि अमलडीहा और उदयबन घाट गवर्नमेंट द्वारा जारी टेंडर के बाद शुरू हुआ है और यहां से रेत की सप्लाई से गवर्नमेंट को भी राजस्व का फायदा मिलता है पर जिस तरह से रेत की चोरी दिन रात ट्रैक्टर से हो रही हैँ कुकुर्दीकला से उससे न सिर्फ गवर्नमेंट को नुकसान हो रहा है बल्कि वैध रूप से चलाए जा रहे रेत घाट वालों को भी भुगतना पड़ रहा है।

खनिज विभाग अनजान..

हालांकि इस बात से शायद अनजान हैँ खनिज विभाग जिसके वजह से अभी तक इन पर किसी प्रकार का एक्शन नहीं लिया गया है हालांकि ग्रामीणों को अब भी खनिज विभाग की कार्रवाई का इंतजार है लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति को देखकर उसके पीछे दर्जनों लोग रेत की चोरी में लग जाते हैं जिससे न सिर्फ गांव बदनाम होता है बल्कि गांव में अराजकता और अशांति भी फैलने लगती है और दूसरे गांव के लोग भी आकर गांव में अपनी गाड़ियां लाकर रेत की चोरी करते हैँ और मना करने पर इनकी ही उदाहरण देकर सबका मुंह बंद कर देते हैँ।

Related Articles

Back to top button