छत्तीसगढ़

CG – सामाजिक महासम्मेलन भूमि पूजन एवं रैली की तैयारियों को लेकर लिमतरा एवं भदौरा में हुई महत्वपूर्ण बैठक संपन्न पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//राठौर समाज के प्रस्तावित सामाजिक महासम्मेलन,भूमि पूजन एवं विशाल रैली कार्यक्रम की रूपरेखा एवं अन्य आयोजन संबंधी विषयों पर चर्चा के उद्देश्य से आज ग्राम लिमतरा एवं भदौरा में महत्वपूर्ण बैठकों का आयोजन किया गया।

बैठक का नेतृत्व छत्तीसगढ़ प्रांतीय राठौर क्षत्रिय सभा के कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र राठौर, ग्रामीण इकाई अध्यक्ष धनंजय राठौर, प्रांतीय सभा के महामंत्री राजेंद्र राठौर, क्षत्रिय राठौर समाज कल्याण समिति बिलासपुर के जिला उपाध्यक्ष ई. नवनीत सिंह राठौर तथा ग्रामीण इकाई के प्रवक्ता नागेंद्र राठौर ने किया।

बैठक में सामाजिक महासम्मेलन को ऐतिहासिक एवं सफल बनाने, भूमि पूजन कार्यक्रम की तैयारियों, विशाल रैली के आयोजन, समाज के अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा विभिन्न समितियों के गठन सहित अनेक महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपने-अपने सुझाव भी दिए तथा पूरे उत्साह के साथ सहयोग का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर ग्राम भदौरा के अध्यक्ष देवीलाल राठौर, ग्राम लिमतरा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राठौर बलराम राठौर कृष्ण कुमार राठौर, कांता राठौर, संतोष राठौर, बैजनाथ राठौर, शिवमनी राठौर, सौरभ राठौर, जवाहर राठौर, गणेश राम राठौर, भरत राठौर, कामता राठौर,बरन राठौर, संजय राठौर, ओम प्रकाश राठौर, रामकुमार राठौर, संतोष राठौर, कमल किशोर राठौर, सहदेव राठौर, रामायण राठौर, हृदय लाल राठौर, नंद कुमार राठौर, नरेंद्र राठौर, कुमार राठौर, जितेन्द्र राठौर, कृष्ण कुमार राठौर, रवि राठौर, कन्हैया राठौर, राजाराम राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के वरिष्ठजन, युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button