छत्तीसगढ़

CG – मदिरा प्रेमियों के लिए जरूरी खबर, इस दिन बंद रहेंगी शराब की सभी दुकानें, कलेक्टर ने जारी किया आदेश……

कोरिया। शराब प्रेमियों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, इसी सप्ताह में एक दिन शराब की दुकानें बंद रहने वाली हैं। 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को शराब की सभी दुकानें बंदरहेंगी। इस दिन शराब की बिक्री पूरी तरह से बंद रहेगी। ऐसे में अगर आपको शराब खरीदनी है तो पहले से ही इसका ध्यान रखना होगा, वरना दुकान पहुंचने के बाद आपको खाली हाथ लौटना पड़ सकता है।

इस दिन कोरिया कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी रोक्तिमा यादव ने आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़, नवा रायपुर के निर्देशों के अनुपालन में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 24 की उपधारा (1) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 15 अगस्त 2026 (शनिवार) को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले में शुष्क दिवस घोषित किया है।

जारी आदेश के अनुसार 15 अगस्त 2026 को जिला कोरिया की सभी देशी, विदेशी, कम्पोजिट एवं प्रीमियम मदिरा की फुटकर दुकानें, एफ.एल.-3(ग) (पर्यटन बार), एफ.एल.-4(क) (व्यावसायिक क्लब) तथा आहाता पूर्णतः बंद रहेंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं संचालकों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। आदेश का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button