CG – कुकुर्दीकेरा में सरपंच सचिव नें मिलकर किया लाखों का घोटाला असहाय दिख रहें मस्तूरी के अधिकारी पूर्व में ऐसे हीं एक मामले में हुआ था एक्शन भेजें गए थे जेल ग्रामीणों कों न्याय का इंतजार पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी जनपद पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम पंचायत कुकुर्दीकेरा के पूर्व सरपंच महेंद्र सेन के द्वारा जमकर भ्रष्टाचार किया गया और लाखों का वारा न्यारा किया गया कई काम कों पैसा निकाल कर छोड़ दिया गया जिसको लेकर पंचायत चुनाव के पूर्व ही शिकायतों का दौर चलता रहा और जनपद पंचायत मस्तूरी के सीईओ ने उनको कुछ महीने का वक्त भी दिया था काम पूरा करने पर ना तो काम पूरा हुआ और ना हीं वर्तमान सरपंच कों राशि वापस किया गया निकाली गई राशि वर्तमान सरपंच कों मिलती तो यह काम पूरा भी हो जाता पर पूर्व सरपंच कों ना गाँव का विकास चाहिए ना अधिकारीयों के आदेश से कोई मतलब है शायद यही कारण है की इतना सब कुछ होनें के बाद भी पूर्व सरपंच के कानों में जू तक नहीं रेंग रही और मस्तूरी में बैठे अधिकारीयों कों बार बार ठेंगा दिखा रहें है और अधिकारी असहाय दिख रहें है।
आपको बताते चले कि पूर्व में भी एक ऐसा ही मामला सामने आया था जहां मस्तूरी जनपद पंचायत के ग्राम कोकड़ी में पूर्व सरपंच और सचिव के द्वारा लगभग 7 लाख रुपए फर्जी तरीके से निकाल लिया गया था जिसके बाद शिकायत हुआ और जाँच फिर दोनों के नाम एफ आई आर हुआ था तब जा कर मामला सुलझा था तो क्या इस कुकुर्दी केरा वाले मामले में नहीं हो सकता जो भविष्य में सभी के लिए एक शानदार उदाहरण बनें और कोई भी भ्रष्टाचार करने वाला ऐसा करने से पहले 10 बार सोचें और ग्रामीणों कों भी राहत मिलें और गाँव का विकास का पैसा गाँव के विकास में लग सकें अब देखना होगा मस्तूरी जनपद पंचायत में बैठे अधिकारी कब हरकत में आते है और कब एक्शन शुरू होता है।



