CG – मस्तूरी के रिस्दा में पति कों आया गुस्सा पत्नी कों मारा टांगी उतारा मौत के घाट जाँच में जुटी पुलिस जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बिलासपुर जिले के मस्तूरी से महज कुछ किलोमीटर दूर ग्राम रिस्दा में मंगलवार को दोपहर तकरीबन 2 बजे के आसपास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति ने टाँगी के पीछे वाले हिस्से पासा से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर उसका मर्डर कर दिया और पति पत्नी को मारने के बाद मस्तूरी थाना भी पहुंच गया और खुद पुलिस को अपनी जुबानी उसने बताया कि उसने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है इस पूरे मामला के सामने आने के बाद गांव में सन्नाटा छा गया हर किसी के जुबान पर यही बात और चर्चा का विषय बन गया दरअसल जीवनलाल नोर्गे सालों से ग्राम रिस्दा का निवासी है जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रिस्दा में रहता हैँ ग्रामीण बताते हैं कि उनकी पत्नी का नाम सरस्वती नोर्गे है जो कई महीनो से पति से दूर कहीं बाहर रहती थी और कुछ दिन पहले ही वह घर वापस आई थी मालूम हो कि अगस्त के महीने में उनकी बेटी नवरत्ना नोर्गे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी इसके बाद से पत्नी सरस्वती नोर्गे पति से दूर कहीं बाहर रहने लगी थी और बाद में जब वह पति के पास वापस आई तो किसी बात को लेकर विवाद हुआ और पति ने पत्नी के सिर के पीछे वाली हिस्से पर टांगी के पासा से वार कर दिया जिससे पत्नी सरस्वती नोर्गे लहू लुहान हो गई और दम तोड़ गई इसके बाद पति जीवनलाल नोर्गे मस्तूरी थाना पहुंच गया और उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी पत्नी को मार डाला है इसके बाद पुलिस हरकत में आई और सीधे रिस्दा गांव उसके घर गई जहां पुलिस की जांच जारी है हालांकि इस मर्डर के पीछे असल वजह क्या है यह पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी यह पूरा मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का हैँ।




