छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी ब्लॉक के कुछ गाँवों में उचित मूल्य की दुकानों में उपभोक्ताओं से हो रहीं लूट आधा आधा में भेज रहें ओटीपी जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

CG – मस्तूरी क्षेत्र के निचे बसे कुछ गांव में उचित मूल्य की दुकानों में जमकर भ्रष्टाचार होने का मामला सामने आया यह गाँव मल्हार के निचे बसे हुए हैँ और इन गांवो में लगातार पलायन की समस्या है जो लोग मजदूरी या रोजगार के तलाश में अन्य राज्यों में चले जाते हैं और इसी बात का फायदा उचित मूल्य के दुकान संचालक जमकर उठा रहे हैं और उपभोक्ताओं कों दूर होने का नुकसान हो रहा है वही उचित मूल्य की दुकान संचालक इसका फायदा जमकर उठा रहें है उपभोक्ता दूर होने की वजह से थम्ब लगाने नहीं आ पाते और उचित मूल्य की दुकान के संचालक इस बात का फायदा उठाते हुए उनको ओटीपी भेजते हैं पर उनकी एक शर्त रहती है कि आधा चांवल वह खुद रखेंगे और आधा चावल देंगे तभी ओटीपी भेजकर चांवल का वितरण करेंगे इस मामले में बहुत जल्द उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात भी ग्रामीण कर रहे हैं निश्चित रूप से अगर ऐसा कुछ भी सामने आता है तो यह पूरे विभाग के लिए गंभीर समस्या है और गरीब परिवारों के लिए भी जिनके लिए जनकल्याणकारी योजना चलाकर सरकार करोड़ों रुपए खर्च कर रही है ताकि गरीब परिवारों कों दों वक्त का अनाज मिल सकें फिर भी उनको लूटने का ऐसा मामला सामने आता है उजागर होता है तो निश्चित रूप से सरकार का करोड़ों रुपए खर्च करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा।

Related Articles

Back to top button