छत्तीसगढ़

CG – मस्तूरी के इस गाँव में रोड़ किनारे की सरकारी जमीनों पर कब्ज़ा कर हो रहा लाखों में सौदा सुरेश पटेल नें खोला मोर्चा शिकायत कब होंगी इन पर कार्रवाई? पढ़े पूरी ख़बर

बिलासपुर//मस्तूरी ब्लॉक के पचपेड़ी तहसील में इन दिनों एक गंभीर और विवादित मामला सामने आ रहा हैँ जहाँ रोड़ किनारे की सरकारी जमीनों कों लगातार कब्ज़ा कर उसका लाखों में शौदा किया जा रहा हैँ यह पूरा मामला भटचौरा से निकल कर सामने आ रहा हैँ बतातें चलें की इससे पहले भी भटचौरा में सरकारी तालाब कों कब्ज़ा कर कुछ लोग वहां खेती करना शुरू कर दिए हैँ जिसके लिए भी शिकायत हुआ हैँ।

यहाँ कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा यह पूरा खेल खेला जा रहा हैँ हालांकि भटचौरा सरपंच चन्द्रकली सुरेश पटेल नें इनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया हैँ और इनकी शिकायत सम्बंधित अधिकारियों से किया हैँ और इस तरह गाँव की सरकारी जमीनों की खरीदी बिक्री पर कड़ा और दंडात्मक कार्रवाई करने का आग्रह किया हैँ।

मालूम हो की सुरेश पटेल जब गाँव के मुखिया नहीं थे तब से वो गाँव की विकास और हो रहें अत्याचार के खिलाफ लड़ रहें हैँ इनके द्वारा लगातार गाँव की पानी की समस्या कों दूर करने का प्रयास किया जा रहा हैँ यही वो इंसान हैँ जो लगातार उन गुंडों बदमाशों से लड़ रहें हैँ जो गाँव में अशांति फैला रहें हैँ जो सरकारी जमींमो कों कब्ज़ा कर रहें हैँ इस दौरान सुरेश पटेल पर कई बार आसामजिक तत्वों द्वारा जानलेवा हमला भी हुआ पर वो रुके नहीं थके नहीं और आज भी गाँव के विकास के लिए लगातार मेहनत कर रहें हैँ।

Related Articles

Back to top button