CG – मस्तूरी के ग्राम परसोड़ी में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुति ने जीता सबका दिल पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//देशभक्ति के रंग में रंगा ग्राम पंचायत परसोड़ी। यहां स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास और गर्व के साथ मनाया गया।
ग्राम की प्राथमिक शाला में सुबह मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी गई।
कार्यक्रम में ये रहे मौजूद…
कार्यक्रम में सरपंच उत्तरा संजय पैकरा सचिव राजकुमार बावरे उप सरपंच भोलू, एच.एम.ललित कुमार आजाद और रोजगार सहायक नीर सिंह सहित स्कूल स्टॉफ और भारी संख्या में गणमान्य नागरिक शामिल हुए।
बच्चों की प्रस्तुति बनी आकर्षण का केंद्र…
इस अवसर पर कक्षा 1ली से 5वीं तक के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों और नृत्यों पर रंगारंग प्रस्तुति दी। बच्चों के जोश और अनुशासन ने सभी का मन मोह लिया।
ग्राम के कई नागरिकों ने बच्चों की शानदार प्रस्तुति देखकर उनका उत्साह बढ़ाया और मंच पर ही पुरस्कृत भी किया।
एच.एम. ललित कुमार आजाद ने अपने संबोधन में देश की आजादी के महत्व और बच्चों में राष्ट्रीय भावना जगाने पर जोर दिया। सरपंच उत्तरा संजय पैकरा ने भी ग्रामवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। पूरे गांव में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।




