छत्तीसगढ़

CG – पी डब्लू डी विभाग के अधिकारियों की उदाशीनता मस्तूरी लवन मुख्य मार्ग पर धुर्वाकारी नहर ऊपर बनें पुल के पास रोड़ का एक हिस्सा दबा राहगीरों के लिए बना मुशीबत कब होगा सुधार? पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी//छत्तीसगढ़ में कई जगह आपने ख़राब सड़क की ख़बर तो कई बार पढ़ा और देखा होगा पर इससे जो दुर्घटना होती हैँ और कभी कभी तो लोंगो कों अपनी जान भी गवानी पड़ जाती हैँ तब जा कर पी डब्लू डी विभाग हरकत में आती हैँ,कई बार ये समस्या गाँव की सड़क में होती हैँ जो समझ में भी आती हैँ की ज्यादा गाड़ियां नहीं चलती या कई बार गाँव वाले हीं उसको मिल जुल कर बना लेते हैँ पर अगर मामला मुख्य मार्ग की हो जहाँ रोजाना हजारों गाड़ियां वो भी बड़ी बड़ी चलती हो तो विभाग की लापरवाही लोंगो के सिर दर्द और जानलेवा भी साबित होती हैँ।

ऐसा हीं हाल मस्तूरी लवन पहुंच मुख्य मार्ग की हैँ जहाँ धुर्वाकारी बड़े नहर के ऊपर बना पुल का एक साइड पूरी तरह से बैठ गया हैँ जो लोंगो कें लिए मुशीबत बना हुआ हैँ यहाँ रोजाना लोंगो का गिरना और अन बैलेंस हो कर लड़खड़ना आम बात हो गई हैँ हालांकि अभी तक किसी की यहाँ जान नहीं गई हैँ पर अनहोनी से इंकार नहीं किया जा सकता और ये हाल सालों से बना हुआ हैँ पर बिलासपुर में पी डब्लू डी के बैठे बड़े अधिकारी इस ओर कभी ध्यान नहीं देते इनकों इंतजार हैँ किसी बड़ी दुर्घटना की तब जा कर इनकी गहरी नींद खुलेगी।

और फिर यहाँ रिपेयरिंग का कार्य होगा ऐसा नहीं हैँ की ये अधिकारी इधर आते जाते नहीं हैँ इनका बराबर आना जाना होता हैँ और यहाँ लम्बा खर्चा भी नहीं हैँ ना कई दिनों की मेहनत की जरुरत हैँ पर ये सुधार करना हीं नहीं चाहते ना हीं इनकों आम लोंगो की समस्याओं से कोई सरोकार हैँ और शायद यही कारण हैँ की ये अधिकारी इस पुल के पास जर्ज़र हो चूकि सड़क कों बनाने में रूचि नहीं ले रहें हैँ।

Related Articles

Back to top button