CG – मानव हित और वैल्यू एडिशन के लिए हो इनोवेशन : रमेन डेका

मानव हित और वैल्यू एडिशन के लिए हो इनोवेशन : रमेन डेका
इनोवेशन महाकंुभ के शुभारंभ कार्यक्रम में कहा महामहिम राज्यपाल ने
आज समापन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे अध्यक्षता
जगदलपुर। शहीद महंेद्र कर्मा विश्वविद्यालय में आयोजित दो दिवसीय इनोवेशन महाकुंभ का शुभारंभ सोमवार को महामहिम राज्यपाल रमेन डेका के आतिथ्य में हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि इनोवेशन महाकुंभ 1.0 महज एक कार्यक्रम नहीं है बल्कि मजबूत बस्तर की ओर महत्वपूर्ण शुरूआत है। मानव के जीवन को सरल बनाने के लिए इनोबेशन जरूरी है। आप जो भी इनोबेशन करें वह न केवल मानवीय हित में हो बल्कि आपके इनोवेशन वैल्यू एडिशन के लिए मददगार होने चाहिए।

डेका ने कहा कि पर्यावरण परिवर्तन, माइक्रोप्लास्टिक, परमाणु बिस्फोट जैसे खतरे से बचने के लिए इनोबेशन होना चाहिए। बेरोजगारी की समस्या के निराकरण के लिए नवाचार एवं उद्यमिता जरूरी है। डेका ने कहा कि सबको जाॅब देना संभव नहीं पर सबके पास काम हो सकता है।

विशिष्ट अतिथि प्रदेश के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि यह आयोजन बस्तर की दिशा तय करने के साथ युवाओं के भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी होगा। हम बस्तरवासी इनोवेशन और तकनीक का सहारा लेकर विरासत से मिली कला-परंपरा और प्रचूर मात्रा में मिले वन संपदा को विस्तृत दुनिया तक पहुंचा सकते हैं। इससे बस्तर की पहचान बढ़ेगी।

स्वदेशी एवं उद्यमिता के विशेषज्ञ श्री सतीश कुमार ने कहा कि बस्तर के युवाओं को उद्यमिता से युक्त करना है। समृद्ध बस्तर के लिए इनोवेशन और उद्यमिता जरूरी है। आप अच्छे व्यवहार और मेहनत से अच्छे इंटरप्रेयोनर और जाॅब प्रोवाइडर बन सकते हैं।

एनईटीएफ के चेयरमैन प्रो. अनिल डी सहस्रबुद्धे ने कहा कि असफलता की चिंता न करें। मन में आगे बढ़ने को ठानकर एक के बाद एक इंटरप्रयोनरशिप प्रारंभ करने का प्रयास करें।

इससे पहले स्वागत उद्बोधन और कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी देते हुए कुलपति प्रो. मनोज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि महामहिम राज्यपाल के मंशानुरूप हमें युवाओं को डिग्री के साथ स्वरोजगार के लिए शक्तिशाली बनाना है। उन्हें बहिमुखी के साथ-साथ सर्वतोमुखी बनाने पर जोर देना है। तभी युवा एनईपी के मेनडेट के अनुसार वेल राउंडेड बन सकेंगे। प्रो. श्रीवास्तव ने कहा कि इनोवेशन महाकुंभ 1.0 के साथ शुरू हुए इस अभियान से युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य करेंगे। विवि युवाओं को ज्ञान से स्वावलंबन तक की ट्रांजिशन यात्रा का अवसर प्रदान करने का प्रयास कर रहा है। इस आयोजन के प्रति उत्साह बस्तर की प्रगति का संकेत है।

इस अवसर पर महामहिम राज्यपाल एवं अन्य अतिथियों द्वारा इनोवशन एंड स्टार्टअप कंपेडियम 2026 (रोडमैप फाॅर विकसित भारत/2047) विमोचन किया गया। राज्यपाल महोदय के द्वारा पद्मश्री बुधरी ताती का सम्मान भी किया गया। उद्यमिता और इंटप्रेयोनरशिप की प्रेरणा के लिए लगे स्टाॅल में संभाग के विभिन्न जिलों के आए युवा काफी रूचि ले रहे हैं।

उद्घाटन सत्र में सांसद महेश कश्यप, महापौर संजय पांडे, बस्तर महाराज कमलचंद्र भंजदेव, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश, सीजी काॅस्ट के निदेशक डाॅ. प्रशांत कवीश्वर, स्वावलंबी भारत अभियान के स्टेट को-र्डिनेटर जगदीश पटेल, केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के अधिकारी घनश्याम उपस्थित थे। आभार व धन्यवाद् ज्ञापन उद्बोधन कुलसचिव डाॅ राजेश लालवानी करेंगे।
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह आज
आयोजन के दूसरे दिन मंगलवार को तीन टेक्निकल सत्र होंगे। इंडस्ट्रियल कोलेबेरेशन के लिए टीआईई रायपुर और आई क्रिएट अहमदाबाद के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर भी होंगे। मंगलवार को उद्यमिता और स्वरोजार के क्षेत्र में सक्सेस लोगों की स्टोरी भी सुनाई जाएगी।
समापन सत्र मंगलवार को अपराह्न साढ़े तीन बजे से प्रारंभ होगा। जिसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय करेंगे।
इस सत्र में वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, प्रदेश उच्च शिक्षा मंत्री टंकराम वर्मा, स्थानीय विधायक किरण सिंह देव, सांसद महेश कश्यप, राज्य बेवरेज को-र्पोरेशन लिमिटेड के चेयरमैन श्रीनिवास राव मद्दी, महापौर संजय पांडेय, आईआईटी भिलाई के डायरेक्टर प्रो राजीव प्रकाश, सीजी काॅस्ट के डायरेक्टर जनरल डाॅ. प्रशांत कवीश्वर, स्वदेशी जागरण मंच के मध्य व पश्चिमी क्षेत्र के संगठन मंत्री केशव दुबोलिया, सह संयोजक दिनेश पाटिल, स्वावलंबी भारत अभियान के स्टेट को-र्डिनेटर जगदीश पटेल सहित अन्य उपस्थित रहेंगे।
समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागी युवाओं को प्रमाण पत्र वितरित किए जाएंग। इसके अतिरिक्त बेस्ट आईडिया एवं बेस्ट स्टार्टअप और यंग इंटरप्रयोनर पुरस्कार से विजयी युवाओं को अतिथियों द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा।



