CG – IPL सट्टेबाजी रैकेट का पर्दाफाश : पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, 14 अंतर्राज्यीय सटोरियों को किया गिरफ्तार, 500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन का खुलासा…..

रायपुर। ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। महादेव सट्टा एप के जरिए देशभर में फैले ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने 8 अंतर्राज्यीय समेत कुल 14 सटोरियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी महादेव एप के पैनलों L 95 LOTUS, LOTUS 651 और LOTUS 656 के जरिए कोलकाता और गुवाहाटी (असम) में बैठकर सट्टा चला रहे थे। सभी सटोरिये IPL 2025 के सीजन में ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे।
इस कार्रवाई में झारखंड के 3, मध्यप्रदेश के 2, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार के एक-एक और छत्तीसगढ़ के 6 सटोरिए शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से सट्टा संचालन में इस्तेमाल किए जा रहे कुल 67 मोबाइल फोन, 8 लैपटॉप, 4 राउटर, 94 ATM कार्ड, 15 सिम कार्ड, 32 बैंक पासबुक, 3 चेकबुक, 1 सिक्योरिटी कैमरा, 4 पावर एक्सटेंशन बोर्ड और सट्टा हिसाब-किताब से जुड़ी 3 कॉपियां बरामद की हैं, जिसकी कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।
आरोपियों के खिलाफ थाना देवेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 73/25 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 4(क), 7 एवं बीएनएस की धाराएं 318(4), 61(2), 112(2), भारतीय तार अधिनियम 25सी के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। साथ ही आगे धारा 336, 338, 340 बीएनएस भी जोड़ी जा रही है।
500 बैंक खातों से करोड़ों की लेन-देन
आरोपियों ने रकम के लेन-देन के लिए लगभग 500 बैंक खातों का इस्तेमाल किया, जिसमें करोड़ों रुपए का लेन-देन हुआ है। इन खातों की जानकारी संबंधित बैंकों से मंगाई जा रही है और 1500 से अधिक बैंक खातों को फ्रीज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
कोलकाता से गिरफ्तार किए गए आरोपी
पंकज वासवानी – बिलासपुर (छ.ग.)
रवि सजनानी – रायपुर (छ.ग.)
रोशन कुमार ठाकुर – दरभंगा (बिहार)
प्रतीक सोनी – बिलासपुर (छ.ग.)
संदीप अमरानी – कटनी (म.प्र.)
अंकुल मिश्रा – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
दीपांशु गुप्ता – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
ताज्जु मसीह – गुरदासपुर (पंजाब), वर्तमान में भिलाई
गुवाहाटी से गिरफ्तार किए गए आरोपी
कुशल साहू – बिलासपुर (छ.ग.)
जीत सिंह – दुर्ग (छ.ग.)
सूजल रूपरेला – रायपुर (छ.ग.)
अनुराग डहरिया – छिंदवाड़ा (म.प्र.)
हरदीप सिंह – पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड)
भानू सिंह राजपूत – आगरा (उ.प्र.)