CG IPS News : छत्तीसगढ़ के ये अधिकारी ADG रैंक पर हुए एम्पैनल, केंद्र सरकार ने इस बैच के IPS को किया एम्पैनल…..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के इंटेलिजेंस चीफ अमित कुमार केंद्र में ADG इम्पैनल हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा आज 1998 बैच के 30 आईपीएस अफसरों को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक के रूप में इम्पैनल किया गया, उनमें छत्तीसगढ़ से आईपीएस अमित कुमार का नाम भी शामिल हैं।
अमित कुमार 1998 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी हैं। यूपीएससी क्लियर करने के बाद उन्हें आईपीएस मिला। अमित का बचपन से सपना था पुलिस अधिकारी बनने का, लिहाजा पहले प्रयास में उनका आईपीएस में हुआ और उन्होंने जॉइन कर लिया।
अमित कुमार छत्तीसगढ़ कैडर के 1998 बैच के आईपीएस है। आईआईटी से बीटेक के बाद फर्स्ट अटेम्प्ट में 98 वीं रैंक के साथ यूपीएससी क्रैक कर आईपीएस बने है। छत्तीसगढ़ में राजधानी व न्यायधानी समेत आधा दर्जन जिलों के एसपी रहने के अलावा सीबीआई में 12 वर्षों तक विभिन्न पदों पर पदस्थ रहकर कई महत्वपूर्ण केस सुलझाए हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू यादव के चारा घोटाले की जांच करने के अलावा डायरेक्ट पीएमओ को रिपोर्ट करने वाले ज्वाइंट डायरेक्टर पॉलिसी के पद पर भी रहे हैं।



