CG IPS पोस्टिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,आईपीएस अवार्ड पाने वाले अफ़सरों को मिली नई पोस्टिंग,जानें किन्हें कहां मिली जिम्मेदारी…देखें आदेश

डेस्क : छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य पुलिस सेवा से भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में अवार्ड हुए छह अधिकारियों की पदस्थापना सूची जारी कर दी है। पिछले महीने इन अधिकारियों को आईपीएस कैडर में शामिल किया गया था, जिसके बाद अब प्रशासनिक दृष्टि से उनकी नवीन पदस्थापना का आदेश जारी हुआ है।
जारी आदेश के अनुसार पदस्थापना इस प्रकार है –
श्री पंकज चंद्रा (IPS) – सेनानी, 13वीं वाहिनी छ.स.बल, बांगो कोरबा
श्रीमती भावना पांडे (IPS) – सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
श्री विमल कुमार वैस (IPS) – सेनानी, 11वीं वाहिनी छ.स.बल, जांजगीर-चांपा
श्री हरिश राठौर (IPS) – पुलिस अधीक्षक, माननीय मुख्यमंत्री सुरक्षा
श्रीमती राजश्री मिश्रा (IPS) – पुलिस अधीक्षक, एटीएस विशेष शाखा, पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर
श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा (IPS) – पुलिस अधीक्षक (रेल), रायपुर