Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, शराब के झूठे मामले में कुछ युवक और युवतियां पुलिसकर्मियों पर झूठे प्रकरण में फंसाने का आरोप लगा रहे…

शराब के झूठे मामले में फंसाने का वीडियो वायरल…

रायगढ़। घरघोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम बरौद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक और युवतियां पुलिसकर्मियों पर झूठे प्रकरण में फंसाने का आरोप लगा रहे हैं।

वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पुलिस को शराब न मिलने पर ग्रामीणों को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि घरघोड़ा नगर, रायकेरा, कोनपारा, बरघाट और कुडूमकेला क्षेत्रों में नशीले पदार्थों का कारोबार खुलेआम चल रहा है, लेकिन पुलिस की कार्रवाई सवालों के घेरे में है।

अब यह देखना होगा कि इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन क्या कदम उठाता है—पीड़ितों की सुनवाई होगी या वीडियो में दिख रहे पुलिसकर्मियों पर कोई कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button