CG – जगदलपुर में जन्मी आरना ने ब्रुसेल्स के एटोमियम में भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी…

जगदलपुर में जन्मी आरना ने ब्रुसेल्स के एटोमियम में भारतीय संस्कृति की छटा बिखेरी
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में जन्मी और वर्तमान में बेल्जियम में निवास कर रही आरना बगड़े ने भारतीय संस्कृति को वैश्विक मंच पर गर्व से प्रस्तुत किया। ब्रुसेल्स के प्रसिद्ध प्रतीक स्थल एटोमियम में आयोजित दीपावली समारोह के दौरान, उन्होंने हजारों दर्शकों को अपनी मनमोहक नृत्य प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया।
इस वर्ष आरना ने मराठी गीत पिंगा पर नृत्य कर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गरिमा और ऊर्जा को यूरोप के दिल तक पहुँचाया। पिछले वर्ष उन्होंने छत्तीसगढ़ी लोकगीत पर प्रस्तुति देकर अपने जन्मस्थान की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत किया था।
इन प्रस्तुतियों के माध्यम से आरना और उनका परिवार — पिता श्री अशिष और माता प्रियंका मामा सिद्धार्थ न केवल अपनी सांस्कृतिक पहचान को संजो रहे हैं, बल्कि यूरोपीय दर्शकों को भारतीय परंपराओं की विविधता और समृद्धता से परिचित भी करा रहे हैं। उनका यह प्रयास छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संस्कृति और भारत की एकता को दर्शाता है।
आरना की यह यात्रा इस बात का सुंदर उदाहरण है कि प्रवासी भारतीय अपनी परंपराओं को जीवित रखते हुए विश्वभर में सांस्कृतिक सराहना को प्रेरित कर सकते हैं।