CG – जगदलपुर माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र के गंगा नगर वार्ड में वार्ड स्तरीय मोहल्ला के द्वारा चौपाल “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम आयोजित किया गया…

कल जगदलपुर माँ दंतेश्वरी शक्ति केंद्र के गंगा नगर वार्ड में वार्ड स्तरीय मोहल्ला चौपाल “संकल्प से सिद्धि” कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जगदलपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के इन 11 वर्षों में भारत को नई दिशा दी है। अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं की पहुंच, पारदर्शी शासन और जनकल्याणकारी नीतियों ने एक सशक्त, आत्मनिर्भर भारत की नींव रखी है। यह दौर विकास, विश्वास और जनसेवा का प्रतीक है।

इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ एवम पूर्व नगर मंडल अध्यक्ष राजेन्द्र बाजपेई,नगर मंडल (पश्चिम) उपाध्यक्ष एवम शक्तिकेन्द्र प्रभारी दसरथ गुप्ता, नगर मंडल (पश्चिम) के उपाध्यक्ष शशिनाथ पाठक, वार्ड पार्षद एवम शक्तिकेन्द्र संयोजक आशा साहू, शक्तिकेन्द्र सहप्रभारी राजपाल कसेर, नगर मंडल (पश्चिम) के मीडिया प्रभारी ब्रिजेश शर्मा, अनिता दास, सुमनी ठाकुर,नागेश साहू,रंजीता पाणिग्राही, जगदीश साहू एवम वार्ड के महिला एवम पुरुष भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


				


