छत्तीसगढ़
CG जवान शहीद ब्रेकिंग : नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट में जवान शहीद,3 जवान घायल…

डेस्क : बीजापुर में नक्सलियों के लगाए गए IED ब्लास्ट से DRG का एक जवान शहीद हो गया है। जबकि 3 जवान घायल हैं। रविवार सुबह DRG की टीम नक्सल विरोधी अभियान पर सर्चिंग पर निकली थी। इसी दौरान IED ब्लास्ट हो गया। घटना भोपालपटनम थाना इलाके की है।
“जानकारी के मुताबिक, 17 अगस्त को बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र में DRG की टीम नक्सली विरोधी अभियान पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान भोपालपटनम इलाके के उल्लूर के जंगल में 18 अगस्त की सुबह IED ब्लास्ट हो गया। इस वारदात में DRG का जवान दिनेश नाग शहीद हो गया। जबकि 3 जवान घायल हुए हैं।
“घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर है। शुरुआती इलाज के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जगदलपुर रेफर किया जा सकता है। पुलिस अफसरों ने बाद में विस्तार से जानकारी देने की बात कही है।”