छत्तीसगढ़

CG- यीशु को भगवान शिव, विष्णु और हनुमान से बताया बड़ा, मचा बवाल, हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद FIR दर्ज…..

रायपुर। सोशल मीडिया पर हिन्दू देवताओं के भ्रामक प्रचार वाले कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। वीडियो मसीही संगठन के “From Heaven to Earth” नाम के फेसबुक पेज से शेयर किया गया है। वायरल AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) वीडियो में यीशु मसीह को भागवान शिव, विष्णु और हनुमान से बढ़ा बताया जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने जमकर नाराजगी जताई है। संगठन के कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताते हुए चेतावनी दी है कि इसकी शिकायत पुलिस से करेंगे और वीडियो शेयर करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जाएगी।

आरोप है कि फेसबुक पर पोस्ट किए गए इन वीडियो में ईसा मसीह को हिंदू देवी-देवताओं से ऊपर बताया गया है, साथ ही भगवान शिव और भगवान विष्णु द्वारा ईसा मसीह को अपना पिता बताए जाने जैसी बातें भी कही गई हैं, जिसे लेकर हिंदू संगठनों ने कड़ी आपत्ति जताई है। मामले में हिंदू संगठनों की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

इसी मामले को लेकर राम भक्त सेना और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ता रायपुर के सिविल लाइन थाना पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट संचालक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी भी की।

संगठनों का कहना है कि इस तरह की सामग्री धार्मिक भावनाओं को आहत करने के साथ-साथ समाज में वैमनस्य फैलाने का प्रयास करती है। उन्होंने वायरल वीडियो की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

फिलहाल पुलिस को शिकायत सौंप दी गई है। मामले की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो किसने बनाया, किस उद्देश्य से पोस्ट किया गया और क्या आरोप सही पाए जाते हैं। संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

सिविल लाइन थाना प्रभारी यमन देवांगन ने बताया कि मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस वायरल वीडियो, फेसबुक पेज और उसके संचालकों की पहचान करने में जुटी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button