CG – जोंधरा में अखंड नवधा रामायण का आयोजन 6 अक्टूबर से 15 कों गायन प्रतियोगिता रखें गए कई भारी आकर्षक पुरस्कार जानें पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम पंचायत जोंधरा में दिनांक 6 अक्टूबर दिन सोमवार से अखंड नवधा रामायण समारोह का आयोजन प्रारंभ होने जा रहा है जहां 9 दिनों तक चलने वाले इस भव्य आयोजन में आसपास अन्य जिलों से रामायण मंडलीया मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की ऐतिहासिक जीवनी सुनाएंगे कहते हैं रामायण में हर समस्या से निकलने का रास्ता दिखाया गया है और इसीलिए आज भी हर घर में रामायण का पाठ किया जाता है और जगह-जगह नवधा रामायण का आयोजन भी किया जाता है ताकि लोग भगवान श्री राम के द्वारा बताए गए सत्य के रास्ते पर चलकर न सिर्फ अपनी बल्कि दूसरों के जीवन में भी उजाला से भर दे। बताते चलें की नवधा रामायण का आयोजन 6 अक्टूबर से 14 अक्टूबर तक होगा वही 15 अक्टूबर कों गायन प्रतियोगिता का आयोजन रखा गया हैँ जहां कई भारी और आकर्षक पुरस्कार रखें गए हैँ जो इस प्रकार हैँ…
(1) प्रथम पुरस्कार 15001रु. व शील्ड
(2) द्वितीय पुरस्कार 10001 रु. व शील्ड
(3) तृतीय पुरस्कार 9001 रु. व शील्ड
(4) चतुर्थ पुरस्कार 7001 रु. व शील्ड
(5) पंचम पुरस्कार 5051 रु. व शील्ड
(6) षष्ठम पुरस्कार 3001 रु. व शील्ड
(7) सप्तम पुरस्कार 2501 रु. व शील्ड
(8) अष्टम पुरस्कार 2051 रु. व शील्ड
(9) नवम पुरस्कार 1051रु. व शील्ड
(10) दशम पुरस्कार 1051 रु. व शील्ड
इसके अलावा भी कई अन्य पुरस्कार रामायण मण्डलियो के लिए रखा गया हैँ।
मालूम हो की ग्राम पंचायत जोंधरा मस्तूरी मुख्यालय से 34 किलोमीटर दक्षिण दिशा में वही लवन से 10 किलोमीटर की दुरी पर उत्तर दिशा में व ससहा से 7 किलोमीटर की दुरी पर स्थित हैँ