CG – जोंधरा सेवा टीम नें उठाया बेडा शिवनाथ की जर्ज़र पुल कों किया गया दुरुस्त बड़ी दुर्घटनाओं कों कर रही थी आमंत्रित पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी जिला बिलासपुर और रायपुर को जोड़ने वाली मुख्य मार्ग मस्तूरी लवन रोड़ पर शिवनाथ नदी जोंधरा में बने सेतु (पुल ) जो जर्ज़र हो गई थी और पुल में लगे सरिया (रॉड) बाहर निकल गए थे और ऐसा एक जगह नहीं बल्कि दर्जनों जगह पुरे पुल में नजर आ रहा था और कई बार बाइक सवार इसके वजह से बडी दुर्घटनाओं का शिकार होते होते बचें भी हैँ।
जिसके बाद जोंधरा सरपंच समारु केंवट नें आम खास लोंगो की समस्या कों समझते हुए बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल से इस विषय में बिलासपुर कार्यालय पहुंच कर इस समस्या से अवगत भी कराया था और इसके लिए जल्द सुधार की मांग किया था हालांकि इस पर शासन नें ध्यान नहीं दिया।
जोंधरा सेवा टीम नें उठाया बीड़ा..
रविवार 5 अप्रैल कों जोंधरा सेवा टीम नें अपनी पूरी क्षमता के साथ इसकी मरम्मत का कार्य किया इसके लिए सेवा टीम सुबह से मेहनत करती रही गिट्टी सीमेंट रेत और पानी लिए सेवा टीम के मेहनती सदस्य गढढो को भरते नजर आए कुछ लोग ट्राफीक कों संभालते नजर आए इस तरह से सेवा टीम नें क्षेत्र के सभी लोंगो की सबसे बडी समस्या कों दूर कर दिया।
बताते चलें की जोंधरा की सेवा टीम कों कुछ दिनों पहले ही इनकी निस्वार्थ सेवा के लिए 36वें बिलासा महोत्सव बिलासपुर में पूर्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन व वर्तमान बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल के हाथों सम्मानित किया गया था। सेवा टीम जोंधरा लगातार निस्वार्थ भाव से स्वच्छता अभियान जागरूकता अभियान व सार्वजनिक समस्याओं कों खुद की खर्च में दूर कर रहें हैँ।




