CG Judge Transfer ब्रेकिंग : सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के दो जजों का किया तबादला, छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट को मिला एक जज, जानिए कौन हैं जस्टिस कृष्णा राम मोहपात्रा..…

बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने ओड़िशा हाई कोर्ट के दो जजों का तबादला कर दिया है। कॉलेजियम ने जिन दो जजों का स्थानांतरण आदेश जारी किया है, वे दाेनों वर्तमान में ओड़िशा हाई कोर्ट में पदस्थ हैं।
बता दें,सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की 6 अगस्त को महत्वपूर्ण मीटिंग हुई थी। मीटिंग में ओड़िशा हाई कोर्ट के दो जजों के तबादला का निर्णय लेते हुए अनुशंसा कर दी है। कॉलेजियम की अनुशंसा के बाद सुप्रीम कोर्ट ने तबादला आदेश जारी कर दिया है।
जस्टिस मानस रंजन पाठक का तबादला ओड़िशा हाई कोर्ट से गुजरात हाई कोर्ट व जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा का तबादला ओड़िशा हाई कोर्ट से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट के तबादला आदेश छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के लिए राहत वाली बात ये कि, एक जज मिल जाएंगे।
जाने जस्टिस कृष्ण राम मोहपात्रा को
जन्म तिथि: 18.04.1965, शैक्षणिक योग्यता: बीए, एलएलबी जस्टिस केआर. मोहपात्रा ने 7 फरवरी, 1988 को उड़ीसा राज्य बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में पंजीकरण कराया था। उन्हें सिविल, सेवा, आपराधिक और संवैधानिक आदि सहित कानून की विभिन्न शाखाओं में 26 वर्षों का अनुभव है। उन्हें अभिभावक एवं आश्रित अधिनियम, हिंदू अल्पसंख्यक एवं संरक्षकता अधिनियम, हिंदू दत्तक ग्रहण एवं भरण-पोषण अधिनियम, किशोर न्याय (देखभाल एवं संरक्षण) अधिनियम आदि का भी अनुभव है। राज्य के साथ-साथ ओड़िशा लोक सेवा आयोग के लिए अतिरिक्त स्थायी वकील के रूप में कार्य किया। सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक्स लिमिटेड, क्योंझर, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय संस्थान, नई दिल्ली और नीलाचल इस्पात निगम लिमिटेड, बैंक ऑफ बड़ौदा आदि के लिए अधिवक्ता। 17 अप्रैल 2015 को ओड़िशा हाई कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में नियुक्त हुए।



