छत्तीसगढ़

CG -3 मंजिला बिल्डिंग से मौत की छलांग : होश में आई प्रेमिका ने किया बड़ा खुलासा, बोली – शराब पीकर छत की रेलिंग पर बैठे थे, ऐसे हुए हादसे के शिकार……

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में प्रेमी-प्रेमिका के तीसरी मंजिल से गिरने के मामले में युवती ने बड़ा खुलासा किया है, अस्पताल में इलाज के दौरान होश में आई युवती ने पुलिस को जो कुछ बताया, इसके अनुसार तीन मंजिला भवन से जिस युवक की नीचे गिरने से मौत हो गई थी,वहीं प्रेमिका अब जीवनभर के लिए बिस्तर में ही रहेगी, उस दिन बेहद ही दर्दनाक हादसे के शिकार हो गए। शराब के नशे में लड़खड़ाते युवक नीचे गिर रहा था, प्रेमी को बचाने की कोशिश में प्रेमिका भी साथ तीसरे मंजिल से नीचे गिर गई। और यह जानलेवा हादसा हो गया।

यह घटना 22 अप्रैल को तिफरा स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी में हुई थी, जहां युवक चिरंजीव उर्फ चिंटू पांडे की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उसकी प्रेमिका गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल युवती का इलाज अस्पताल में जारी है और उसकी स्थिति अभी भी नाजुक बताई जा रही है।

पुलिस जांच के दौरान युवती ने जो बयान दिया है, उसके मुताबिक घटना के समय दोनों शराब के नशे में थे और छत की रेलिंग पर बैठकर बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान युवक का संतुलन अचानक बिगड़ गया। युवती ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इस प्रयास में वह खुद भी संतुलन खो बैठी और दोनों तीसरी मंजिल से नीचे गिर गए।

घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी और मौके पर भारी भीड़ जुट गई थी। सूचना मिलने पर सिरगिट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, ताकि वैज्ञानिक साक्ष्यों के आधार पर घटना के हर पहलू की जांच की जा सके।

फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से जरूरी साक्ष्य एकत्र किए हैं और अब उनका विश्लेषण किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है, ताकि किसी भी तरह की आशंका को खारिज किया जा सके।

हालांकि, प्रारंभिक जांच और युवती के बयान के आधार पर यह मामला हादसा ही प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस पूरी तरह से आश्वस्त होने के बाद ही अंतिम निष्कर्ष पर पहुंचेगी। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

Related Articles

Back to top button