Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – काल बनी तेज रफ्तार : दो बाइकों में हुई जबरदस्त भिड़ंत, एक की मौके पर मौत, तीन की हालत गंभीर……

कवर्धा। जिले में सड़क हादसों का ग्राफ लगातार बढ़ता ही रहा है। दो मोटरसाइकिलों में जोरदार टक्कर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार, यह हादसा कूकदूर थाना क्षेत्र के चितरहीन मंदिर मोड़ के पास हुआ है। मृतक की पहचान रामकुमार यादव, निवासी नागाडबरा के रूप में हुई है। घायलों में दो युवक मध्यप्रदेश के बजाग जिले के निवासी बताए गए हैं।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्च्यूरी भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button