छत्तीसगढ़
CG – कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ को उतारा मौत के घाट, इलाके में फैली सनसनी, वजह जानकर हो जाएंगे हैरान…..

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही माँ की निर्मम हत्या कर दी। इस वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। ये पूरी वारदात लटोरी थानाक्षेत्र के गजाधरपुर इलाके की है।
मिली जानकारी के मुताबिक, आपसी विवाद के चलते बेटे ने अपनी माँ को मौत के घाट उतारा है, बताया जा रहा है कि, विवाद होने के बाद आरोपी बेटे ने माँ पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे उसकी माँ गंभीर रूप से घायल हो गई और मेडिकल कालेज अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।


