Jannah Theme License is not validated, Go to the theme options page to validate the license, You need a single license for each domain name.
छत्तीसगढ़

CG – कन्या छात्रावास बकावंड का मामला : सभी पालक शिष्यवृत्ति राशि दिलाने की मांग, स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिष्यवृत्ति राशि पालको से भुगतान करने के लिए बोल रहे है, हम सभी गरीब पालक इतना राशि कहा से दे पायेंगे…

CG – कन्या छात्रावास बकावंड का मामला : सभी पालक शिष्यवृत्ति राशि दिलाने की मांग, स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिष्यवृत्ति राशि पालको से भुगतान करने के लिए बोल रहे है, हम सभी गरीब पालक इतना राशि कहा से दे पायेंगे…

जगदलपुर, बकावंड। हमारे बच्चे 250 मीटर में कन्या छात्रावास बकावंड में रहकर पढा़ई करते है। अधीक्षिका मैडम द्वारा हमें पालक बैठक में बताया गया कि 70 बच्चों का शिष्यवृत्ति राशि माह जुलाई से लेकर अब तक नहीं आया है।

हम सभी पालक सरकारी छात्रावास में भर्ती कराया है। हम सभी पालकगण किसान एवं मजदूरी करते है। हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। सभी बच्चे शिष्यवृत्ति राशि दिलाने की मांग करते है।

दिनांक – 13/07/2024 को सांसद द्वारा सहायक आयुक्त की उपस्थिति में 250 मीटर में कन्या छात्रावास बकावंड का उद्घाटन कराया गया। उसमें हम सभी पालकगण उपस्थित थे। छात्राओं को प्रवेश हेतु आवेदन के लिए कहा एवं स्थानीय गरीब आदिवासी पालकगण बेहतर शिक्षा हेतु अपने बच्चों को कन्या छात्रावास बकावंड में दाखिल कराया गया।

बैठक में यह जानकारी मिली है कि शिष्यवृत्ति राशि नहीं मिल रहा है और हम लोग इस विषय में सांसद से कई बार मिलकर अवगत कराया गया, केवल आश्वासन ही मिला। बैठक में स्थानीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा शिष्यवृत्ति राशि पालको से भुगतान करने के लिए बोल रहे है। हम सभी गरीब पालक इतना राशि कहा से दे पायेंगे। जिला प्रशासन से सभी पालक शिष्यवृत्ति राशि दिलाने की मांग करते है।

Related Articles

Back to top button