CG – कौशल्या महोत्सव-2025 : माता कौशल्या जन्मभूमि-कोसला में हुआ शुभारंभ…

माता कौशल्या जन्मभूमि-कोसला में हुआ कौशल्या महोत्सव-2025′ का शुभारंभ
उपस्थित जन समुदाय व भक्तों को सुनाई रामचरितमानस कथा
शिवरीनारायण। प्रभु राम के ननिहाल माता कौशल्या देवी की पावन जन्मभूमि कोसला धाम में तीन दिवसीय ‘कौशल्या महोत्सव 2025 का ‘ शुभारंभ 2 अप्रैल को रामचरितमानस कथा से हुआ। तीन दिवसीय इस महोत्सव में प्रथम दिवस के प्रथम सत्र पर व्यास महाराज भरत व्यास (व्यास नगर) ने उपस्थित जनमानस तथा भक्तों को ‘शिव चरित्र’ की कथा सुनाई। द्वितीय सत्र में मानस मधुकर दिनेश भारती गोस्वामी ने भक्तों को ‘सीता चरित्र’ की कथा सुनाई।
महोत्सव के मुख्य अतिथि भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे ने उपस्थित आचार्य जनों के साथ माता कौशल्या देवी एवं श्रीरामचरितमानस की पूजा अर्चना कर ‘कौशल्या महोत्सव’ की शुरुआत की। आयोजनकर्ताओं तथा गांव के वरिष्ठ जनों द्वारा श्रीफल, शाल एवं माता कौशल्या देवी का चित्र भेंट कर भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे को सम्मानित किया गया।
इस महत्व अवसर पर मुख्य अतिथि ने माता कौशल्या जन्म भूमि कोसला में कौशल्या महोत्सव के आयोजन पर ग्रामवासियों को बधाई देते हुए कहा कि माता कौशल्या देवी की जन्मस्थली कोसला गांव ही है। जिसका उल्लेख अनेकों एतिहासिक किताबों में भी किया गया है। प्रदेश के तत्कालीन संस्कृति मंत्री अजय चंद्राकर ने भी विधानसभा में इस विषय को स्पष्ट किए हैं।
पामगढ़ विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी भाजपा नेता संतोष कुमार लहरे ने गांव वालों व उपस्थित जन समुदाय के समक्ष यह बात भी कही कि जिस तरह से शासन द्वारा शिवरीनारायण में ‘शबरी महोत्सव’, मल्हार में ‘मल्हार महोत्सव’, खरौद में ‘खरौद महोत्सव’ मनाया जाता है, वैसे ही कौशल्या जन्मभूमि कोसला में ‘कौशल्या महोत्सव’ करवाए जाने की शासन से मांग की जाएगी। गांव वालों ने पावन भूमि कोसला के धार्मिक विकास हेतु समय-समय पर केंद्र और राज्य सरकारों से भी की मांग रखी है। अब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत प्रदेश के अनेक मंत्रियों, सांसद को पत्र लिखकर ‘कोसला को केंद्र सरकार की धार्मिक पर्यटन स्थल विकसित करने की महत्वाकांक्षी ‘प्रसाद योजना’ में शामिल किए जाने की मांग रखी है।
कौशल्या महोत्सव के पावन शुभारंभ के मौके पर कौशल्या जन्मभूमि विषय कोसला के जानकार डॉ.शांति कुमार कैवर्त्य (पूर्व अध्यक्ष नगर पंचायत शिवरीनारायण),जनपद पंचायत पामगढ़ के उपाध्यक्ष रूपचंद साहू, त्रिलोकी नाथ तिवारी, ग्राम पंचायत कोसला के सरपंच राजकुमार नारंगे, उप सरपंच योगेश कुमार साहू, भीमबली नायक, मनीष लहरे, नेतराम साहू, बसंत कुमार साहू, आशीष कुमार तिवारी, टेकराम साहू, भगवती प्रसाद साहू, अशोक कुमार साहू, नन्हा सुनिल तिवारी, झाड़ू राम साहू, अवधेश कुमार साहू, राहुल तिवारी, विपिन साहू, गौरव तिवारी, अर्जुन कश्यप, भूपेंद्र साहू, मनोहर लाल साहू, महादेवा साहू, अशोक कश्यप, रमेश गोलू कश्यप, खोलबहरा पटेल, देवारी यादव, मोहन कंवर, आनंद सिंह कंवर, विनोद कश्यप, प्रियांशु यादव, सागर कश्यप, अभय साहू, तेजराम कश्यप, मनोज गुप्ता,गुलाब चंद पटेल, बहरता पटेल, भगत धींवर, संतोष पटेल, लतेल पटेल, महेश साहू, भागवत धींवर, हुलेश कुमार साहू सहित खोसला तथा आसपास ग्रामों के श्रद्धालु भक्तजन काफी संख्या में उपस्थित थे।