CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव की पत्नी कौशल्या साय ने किया इस विश्वविद्यालय का भ्रमण, छात्राओं के साथ नृत्य कर गीत भी गाया....

खैरागढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पत्नी कौशल्या साय ने शुक्रवार को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय का भ्रमण किया। इस दौरान उनकी पुत्री भी मौजूद थी। विश्वविद्यालय पहुंचते ही कुलपति सत्यनारायण राठौर सहित कलेक्टर चन्द्रकांत वर्मा, एसपी त्रिलोक बंसल एवं कुलसचिव प्रेम कुमार पटेल, अधिष्ठाता लोकसंगीत योगेन्द्र चौबे एवं सहायक कुलसचिव राजेश गुप्ता ने  कौशल्या साय का स्वागत किया। इसके पश्चात श्रीमती साय ने अपनी पुत्री के साथ विश्वविद्यालय का भ्रमण किया।

सर्वप्रथम वें चित्रकला विभाग पहुंची जहां चित्रकला के छात्रों द्वारा बनाये गये आकर्षक चित्रों का आनंद लेते हुये छात्रों से बातचीत कर चित्रकला के संबंध में जानकारी ली। कैनवास पर उकेरी गई तस्वीरों को देखकर श्रीमती साय प्रफुल्लित हो उठीं। इसके पश्चात संगीत संकाय पहुंची जहां गायन एवं विभिन्न वाद्य यंत्रों की शिक्षा ले रहे छात्रों से मुलाकात कर उनके बारे में जानकारी ली। विभाग प्रमुख नमन दत्त के द्वारा उन्हें अलग-अलग वाद्य यंत्रों के बारे में अवगत कराया। इस दौरान वें विदेश से संगीत व कला की शिक्षा ग्रहण करने पहुंचे छात्रों से भी मिलीं और उनसे बातचीत की।

छात्राओं के साथ किया नृत्य

 

6sxrgo

लोक संगीत संकाय में भ्रमण के दौरान कौशल्या साय ने पहले छात्रों की गीत-संगीत व नृत्य की प्रस्तुति देख काफी प्रभावित हुई। इस दौरान छात्राओं ने उनसे छत्तीसगढ़ी गीत पर साथ नृत्य करने का अनुरोध किया, जिसके बाद कौशल्या साय ने बच्चों छात्राओं के साथ कदम से कदम मिलाया। वहीं  “सांवरी सुरत पे मोहन दिल दिवाना” भजन का उन्होंने गायन भी किया। इसके पश्चात नृत्य संकाय पहुंची जहां ओडिसी, कथक व भरतनाट्यम की छात्राओं से मुलाकात कर उनका अनुभव जाना। ओडिसी, कथक व भरतनाट्यम के छात्र-छात्राओं के द्वारा नृत्य के माध्यम से नृत्यकला का परिचय दिया गया। नृत्य संकाय से श्रीमती साय सीधे दरबार हॉल पहुंची जहां विश्वविद्यालय के अधिकारियों के द्वारा दरबार हॉल के ऐतिहासिक चीजों की जानकारी दी गई।

दरबार हॉल से वो संग्रहालय पहुंची, जहां संग्रहालयाध्यक्ष डॉ.आशुतोष चौरे के द्वारा संग्रहालय में मौजूद प्राचीन वस्तुओं तथा कलाओं की जानकारी देते हुये उनकी विशेषता बताई। इस दौरान श्रीमती साय ने विश्वविद्यालय भ्रमण के दौरान होने वाली अनुभूति को शब्दों का रूप देते हुये विजिस्टर रजिस्टर में लिखा। विवि के अधिकारियों के द्वारा उन्हें म्यूजियम से संबंधित पुस्तकें भेंट की। इसके पश्चात वें ग्रंथालय पहुंची जहां पुराने गीत संग्रह सहित पुस्तकों के से अवगत हुईं। उन्होंने ग्रंथालय में अध्ययनरत छात्रों से चर्चा भी की।


bd247eee-188e-485b-b825-2fd63271fe47
IMG-6476
6a67a52f-42ce-4ad5-81b6-79efdcd90ff6
8345f6a1-fc10-454a-a5a7-ed716fe2e695
d7092dc8-dab7-4e6f-88d7-68911b0502b3


प्रदेशभर की हर बड़ी खबरों से अपडेट रहने नयाभारत के ग्रुप से जुड़िएं...
ग्रुप से जुड़ने नीचे क्लिक करें
Join us on Telegram for more.
Fast news at fingertips. Everytime, all the time.

खबरें और भी
28/Sep/2024

1 अक्टूबर से होनें जा रहा ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव आधार से लेकर वित्तीय नियमों में दिखेगा असर जो आम से खास सभी के लिए हैं जानना जरुरी पढ़े पूरी ख़बर

28/Sep/2024

CG High Court ब्रेकिंग : महिला तहसीलदार के ट्रान्सफर पर हाईकोर्ट ने लगायी रोक, सामने आई ये बड़ी वजह.....

28/Sep/2024

CG - प्रमोशन ब्रेकिंग : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, इस विभाग के अफसरों को मिली पदोन्‍नति, देखें आदेश.....

28/Sep/2024

CG - मुख्यमंत्री विष्णुदेव की पत्नी कौशल्या साय ने किया इस विश्वविद्यालय का भ्रमण, छात्राओं के साथ नृत्य कर गीत भी गाया....

28/Sep/2024

CG की नाबालिग को भगा ले गया MP, शादी का झांसा देकर लूटी अस्मत, फिर जो हुआ, आरोपी गिरफ्तार