CG – भाई दूज पर कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा…

भाई दूज पर कायस्थ समाज ने की भगवान चित्रगुप्त की पूजा
होली मिलन समारोह का भी आयोजन
जगदलपुर। चैत्र कृष्ण, द्वितीया तिथि पर स्थानीय कायस्थ समाज जगदलपुर के द्वारा भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक भाई दूज के पावन पर्व पर लालबाग सिविल लाइन स्थित चित्रगुप्त मंदिर में कायस्थ के इष्ट देव भगवान श्री चित्रगुप्त की पूजा अर्चना पूरे विधि विधान से समाज के सदस्यों ने मिलकर की।

सर्वप्रथम आज के इस विशेष दिन पर प्रातः कालीन भगवान चित्रगुप्त का धार्मिक मंत्रोच्चार से 108 पुष्पों से अभिषेक, श्रृंगार,और आरती किया गया। उसके पश्चात संध्या 4:00 बजे समाज के सभी सदस्यों ने बैठकर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की कथा सुनी व पूरे विधि विधान व मंत्रोपचार से भगवान का पूजन, हवन तथा अंत में महा आरती किया गया। इसके पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के अंत में सामाजिक संगोष्ठी का आयोजन भी समाज के द्वारा किया गया। जिसमें समाज के वरिष्ठ सदस्यों ने सामाजिक उत्थान के लिए अपने अपने विचार व्यक्त किये।

इस अवसर पर कायस्थ समाज के अध्यक्ष अर्जुन श्रीवास्तव, सचिव गजेंद्र श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष राजेश श्रीवास्तव के अलावा अजय श्रीवास्तव, कमलेश श्रीवास्तव, ऋषि भटनागर, संजीव श्रीवास्तव, राकेश वर्मा,श्याम वर्मा महिला प्रकोष्ठ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्रीमती जय श्री श्रीवास्तव, गीता श्रीवास्तव, अहिल्या श्रीवास्तव, कमला श्रीवास्तव, सरस्वती श्रीवास्तव, सुनीता खरे, बिना श्रीवास्तव, रेणुका श्रीवास्तव, मोना श्रीवास्तव आदि समाज के सदस्य उपस्थित रहे।



