छत्तीसगढ़
CG Kisan Congress President : छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष की इन्हें मिली जिम्मेदारी,AICC ने इन चार राज्यों में की नए अध्यक्षों की नियुक्ति..
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की राज्य इकाइयों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है।

डेस्क : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने अखिल भारतीय किसान कांग्रेस की राज्य इकाइयों के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की है। इस संबंध में कांग्रेस महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी।
जारी सूची के अनुसार, छत्तीसगढ़ किसान कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में अभिषेक मिश्रा को नियुक्त किया गया है। छत्तीसगढ़ के अलावा, आंध्र प्रदेश, मध्य प्रदेश और त्रिपुरा में भी किसान कांग्रेस के नए अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है।