CG – कृति प्रजापति का जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ चयन परिवार में हर्ष का माहौल शिक्षकों नें दी बधाई पढ़े पूरी ख़बर
मस्तूरी//बड़े बुजुर्ग कहते हैं मेहनत करो पर फल की इच्छा मत करो ऐसा ही कृति प्रजापति लम्बे समय से कर रही थी वो स्कूल के बाद घर पर ना सिर्फ होम वर्क करती बल्कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा की तैयारी भी कर रही थी और उनकी मेहनत अब रंग लाई हैं और उनका चयन जवाहर नवोदय विद्यालय के लिए हुआ है, इन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षक नारायण देवांगन उज्ज्वल लक्ष्य व डी ए वी स्कूल के सभी गुरुजनों को दिया,कृति प्रजापति, लक्ष्मी प्रसाद व्याख्याता सजेस बोरसी कसडोल ग्राम जोंधरा की मूल निवासी की सुपुत्री है, चयन होनें वाली विद्यार्थियों की सूची में नाम आने के बाद बच्चे के घर में हर्ष का माहौल है बच्ची और उनके पेरेंट्स नें स्कूल के शिक्षकों कों धन्यवाद ज्ञापित किया हैं वही पुरे स्कूल स्टॉफ नें बच्ची कों बधाई और शुभकामनाए दिया हैं।
बताते चलें कि जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) में चयन मुख्य रूप से जेएनवी चयन परीक्षा (JNVST) के माध्यम से होता है, जो कक्षा 6, 9 और 11 के लिए आयोजित की जाती है। यह परीक्षा ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली बच्चों के लिए डिज़ाइन की गई है और सीबीएसई द्वारा संचालित होती है। पात्रता मानदंड कक्षा 6 के लिए उम्मीदवार की उम्र 1 जून से 30 सितंबर के बीच होनी चाहिए (सटीक तिथि अधिसूचना अनुसार बदलती है), और वे कक्षा 5 पास होने चाहिए। ग्रामीण/शहरी कोटा, एससी/एसटी/ओबीसी आरक्षण लागू होता है; शहरी क्षेत्र में पढ़े बच्चे शहरी कोटे में आते हैं। कोई उम्मीदवार परीक्षा दोबारा नहीं दे सकता। चयन प्रक्रिया चयन JNVST परीक्षा के मेरिट पर आधारित है, उसके बाद दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा जांच होती है। आवेदन ऑनलाइन navodaya.gov.in पर मुफ्त होता है; एडमिट कार्ड डाउनलोड करना अनिवार्य है। सफल उम्मीदवारों को आवंटित जेएनवी में प्रवेश मिलता है।




