मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – लाल आतंक की कायराना करतूत : नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली के मुंह में कपड़ा ठूंसकर बेरहमी से उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम……

On: December 27, 2025 7:19 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने एक आत्मसमर्पित नक्सली की बेरहमी से हत्या कर दी। धारदार हथियार से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। मामला जिले के पामेड़ थाना क्षेत्र के एर्रापल्ली गांव का है। मृतक की पहचान पुनेम बुदरा (28) पुत्र जोगा के रूप में हुई है। जो एर्रापल्ली गांव में रहता था। नक्सलियों ने बेरहमी से पुनेम बुदरा की हत्या कर दी। धारदार हथियार से उसे मार डाला।

जानकारी के मुताबिक़, पुनेम बुदरा आत्मसमर्पित नक्सली था। जिसने वर्ष 2022 में सुकमा जिले में नक्सल संगठन के सामने आत्मसमर्पण किया था। आत्मसमर्पण करने के बाद से वह मई-जून 2025 से एर्रापल्ली गांव में रहता था। वह खेती किसानी कर अपना और अपने परिवार का पेट पालता था।

नक्सलियों को शक था वह मुखबिरी का काम करता है। इसी शक में जब वह अपने घर में सो रहा था तभी नक्सली उसके घर में घुस आये। नक्सलियों ने पुनेम बुधरा को पकड़कर घर से बाहर निकाला और उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद नक्सली वहां से भाग निकले।

घटना के बाद हड़कंप मच गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी। बताया जा रहा है पुनेम बुदरा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर कुल्हाड़ी से हत्या की गयी है। जांच की जा रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें