CG – मजदूर की हत्या : लाठी डंडों से पीट पीटकर उतारा मौत के घाट, बस स्टैंड के पास मिली लाश, 5 आरोपी गिरफ्तार……

दुर्ग। जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां मजदूर की बेरहमी से लाठी-डंडों से पीटपीट कर हत्या कर दी गयी और फिर लाश को बस स्टैंड के पास फेंक दिया। मामला जिले के उतई थाना क्षेत्र के बस स्टैंड का है। डुमरडीह स्थित पांडेय प्लाईवुड फैक्टरी में यह घटना हुई है। यहाँ काम करने वाले मजदुर की प्लाईवुड फैक्टरी के साइट इंचार्ज और फैक्ट्री के कर्मचारियों ने मिलकर पीटपीट कर जान ले ली। उसके बेरहमी से मारा।
जानकारी के मुताबिक़, मृतक राहुल सिंह रजक बिहार के गया जिले का रहने वाला था। वह प्लाईवुड फैक्टरी में काम करता था। वह पिछले एक साल से यहां मजदूरी कर रहा था। उसका भाई सोनू रजक भी वही काम करता था। सोनू वहां ठेकेदार था। राहुल अक्सर शराब पीने के बाद अपने साथियों से झगड़ा करता था। उसने मिल संचालक विजय पांडेय के साले अटल पांडेय के साथ विवाद किया था। जिसके चलते दोनों भाईयों को काम से निकाल दिया गया था। सोनू अपने भाई सोनू और अन्य मजदूरों के साथ वापस चला गया था, लेकिन राहुल नहीं गया।
मृतक शराब पीकर करता था झगड़ा
रात करीब 10 बजे वह वापस फैक्ट्री गया। फैक्ट्री के साइट इंचार्ज अटल पाण्डेय से उसका पुराने विवाद को लेकर झगड़ा हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि अटल पाण्डेय अपने साथियों अंजनी सिंह उर्फ मनीष कुमार, अमरनाथ प्रजापति, राहुल सिंह और अक्षय यादव के साथ रात में राहुल पर हमला कर दिया। उन्होंने राहुल के साथ गाली गलौज किया और लाठी डंडे से पीटकर मार डाला। हत्या के बाद उसकी लाश को बस स्टैंड के पास फेंक दिया।
बस स्टैंड के पास मिली लाश
अगले दिन बस स्टैंड डुमरडीह के पास राहुल की लाश मिली। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गयी। पुलिस ने पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा दिया और इसकी जांच शुरू की गयी। फैक्टरी के मजदूरों से पूछताछ के गयी। जिसके बाद पुलिस ने जांच के बाद पुलिस ने साइट इंचार्ज और अन्य लोगों को गिरफ्तार कर लिया।


