छत्तीसगढ़

CG- ‘लेडी फ्रॉड’ का बड़ा खेल! खुद को इस पार्टी से जुड़ा बताकर ठग लिए इतने लाख रुपये, जानें कैसे बनाया था शिकार, आरोपी महिला गिरफ्तार…..

बिलासपुर। छत्तीड़गढ के बलासपुर में ठगी का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक महिला ने पीड़ित को राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद और नियुक्ति दिलाने का झांसा देकर 82.63 लाख रुपये की धोखाधड़ी के वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अब महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान निखत परवीन शाबरी के तौर पर हुई है। वह मनेंद्रगढ़ के खोंगापानी की रहने वाली बताई गई है।

पुलिस के मुताबिक श्री विहार निवासी चेतन आनंद दुबे की करीब एक साल पहले फेसबुक के जरिए निखत परवीन से पहचान हुई थी। महिला ने खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी का बड़ा कार्यकर्ता बताया और बड़े नेताओं से करीबी संबंध होने का दावा किया।

पुलिस के अनुसार, आरोपी महिला ने पहले एक जमीन विवाद को सुलझाने में मदद की। इससे चेतन आनंद दुबे का उस पर भरोसा बढ़ गया। इसके बाद महिला ने पार्टी में बड़ा पद और राजनीतिक नियुक्ति दिलाने का प्रपोजल रखा।

आरोप है कि महिला ने पार्टी फंड और अन्य खर्चों के नाम पर पीड़ित से अलग-अलग किस्तों में करीब 82.63 लाख रुपये लिए। जुलाई 2025 से अगस्त 2026 के बीच करीब 62.63 लाख रुपये ऑनलाइन और 20 लाख रुपये नकद दिए गए। जांच में कुछ रकम आरोपी महिला की बहन के बैंक खाते में ट्रांसफर होने की जानकारी भी सामने आई है।

लंबा समय बीतने के बाद जब पीड़ित को न तो कोई पद मिला और न ही राजनीतिक नियुक्ति हुई तो उसने महिला से अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इसके बाद महिला ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के बाद पुलिस ने निखत परवीन शाबरी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक आरोपी महिला पहले भी इसी तरह लोगों को ठगी का शिकार बना चुकी है।

जांच में पुलिस को फिलहाल आरोपी महिला की किसी राजनीतिक पार्टी में संलिप्तता नहीं मिली है। पुलिस के मुताबिक ठगी के लिए महिला खुद को एक राष्ट्रीय राजनीतिक पार्टी से जुड़ा बताती थी और बड़े नेताओं से करीबी होने का दावा करती थी। गिरफ्तारी के बाद आरोपी महिला को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। पुलिस अब ठगी के दूसरे पीड़ितों की तलाश में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button