छत्तीसगढ़

CG – लाल आतंक को बड़ा झटका, एक साथ इतने खूंखार नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, इस वजह से मुख्यधारा में लौटे……

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिले के अलग-अलग इलाकों में सक्रिय रहे कुल 22 नक्सलियों ने पुलिस अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

सरेंडर करने वालों में एक महिला नक्सली भी शामिल है। बताया जा रहा है कि ये सभी लंबे समय से नक्सली संगठन के लिए काम कर रहे थे और क्षेत्र में कई गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभा चुके थे। इस सामूहिक आत्मसमर्पण को सुकमा में नक्सल विरोधी अभियान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वाले नक्सली सुकमा के विभिन्न थाना क्षेत्रों और अंदरूनी जंगल इलाकों में सक्रिय थे। लगातार चल रहे सुरक्षा अभियानों, पुलिस की बढ़ती पकड़ और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर उन्होंने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

इस संबंध में एएसपी नक्सल ऑपरेशन रोहित शाह ने आत्मसमर्पण की पुष्टि करते हुए बताया कि सभी 22 नक्सलियों ने स्वेच्छा से पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लगातार सुरक्षा बलों का दबाव और विकास कार्यों के कारण नक्सली संगठन कमजोर पड़ रहा है, जिससे प्रभावित होकर नक्सली अब मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button