CG – बीती रात रेत घाट कों लेकर मस्तूरी कुकुर्दीकला में खुनी संघर्ष कई लोंग लड़ रहें जिंदगी के लिए जंग अधिकारी या शासन कौन जिम्मेदार जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर
बिलासपुर//मस्तूरी क्षेत्र में लगातार अवैध रेत घाट का संचालन लम्बे समय से एक बड़ी समस्या रही है यहाँ अधिकारी तो कई आए पर किसी नें इस पर पूर्ण अंकुश लगाने का काम नहीं किया भिलौनी, गोपालपुर कुकुर्दीकला मचहा मनवा, गोबरी,लावर,सरसेमी, कोनी,हिर्री, दर्रीघाट,ये वो जगह है जहाँ से लगातार अवैध खनन होता रहा है और यहाँ दबंग लोंग बे ख़ौफ़ होकर पैसा भी वसूली करते है पर शिकायत के बाद भी अधिकारी चुप्पी साध लेते है और इसी का परिणाम है की आज यह रेत का खेल हिंसक रुप ले लिया।
दरअसल सोमवार 25 मई की रात कुछ ट्रैक्टर ड्राइवर कुकुर्दीकला घाट से रेत की चोरी कर निकल रहें थे जिस पर कुछ घाट वालों नें आपत्ति जताई और रेत ना निकालने की बात कही जहाँ कहा सुनी भी होती रही इसके बाद कुछ घाट वालों नें एक ट्रैक्टर का हेड लाइट फोड़ दिया और लड़ाई हिंसक हों गई सूत्रों से मिली जानकरी के अनुसार अज्ञात ट्रैक्टर वालों नें झुंड में घाट वालों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे कई घाट वाले गंभीर रुप से घायल हों गए और बिलासपुर के निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए है।
बतातें चलें की कुकुर्दीकला रेत घाट कुछ महीने पहले हीं ठेका हुआ है जिसकी जनसुनवाई भी अभी अभी संपन्न हुआ है और जनसुनवाई के दौरान खूब बवाल भी मचा वायरल वीडियो कों लेकर अब यही रेत घाट लड़ाई का कारण बना है ऐसी जानकारी निकल कर आ रही है हालांकि की इस पुरे मामले में अभी तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है किसी भी पक्ष से पर इतना तो सभी कह रहें है की मस्तूरी में बैठे एस डी एम और पचपेड़ी में बैठे तहसीलदार अगर रेत माफियाओ पर कार्रवाई करते इस पर अंकुश लगाते तो शायद ये खुनी संघर्ष आज नहीं हुई होती।




