छत्तीसगढ़

CG – चलाया स्वच्छता अभियान, जगदलपुर विधायक और महापौर ने उठाया झाड़ू , सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का लगाया नारा…

चलाया स्वच्छता अभियान, उठाया झाड़ू

सफाई अपनाओ, बीमारी भगाओ का लगाया नारा

जगदलपुर। आज सुबह शहर के महाराणा प्रताप चौक में नगर निगम की ओर से स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान में प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी व जगदलपुर विधायक किरण सिंह देव, महापौर संजय पाण्डे, अध्यक्ष खेम सिंह देवांगन, एमआईसी सदस्य, पार्षद, स्वच्छता एम्बेसडर्स, स्काउट एवं गाइड्स के पदाधिकारी, जन प्रतिनिधि सहित अधिकारी कर्मचारी शामिल हुए।

सुबह 7:30 बजे स्वच्छता अभियान का शुभारंभ विधायक ने किया। नगर का सेवक बनकर काम करने वाले विधायक व मेयर सहित अन्य लोगों ने हाथों में झाड़ू लेकर आसपास के स्थानों में सफाई की। दोनों को सफाई करता देख उपस्थित लोग भी इस अभियान का हिस्सा बने। नगर निगम की पहल पर शनिवार सुबह नेशनल हाईवे आमागुड़ा चौक स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सफाई अभियान चलाया गया। इसका उद्देश्य जगदलपुर शहर को स्वच्छ, स्वस्थ और सुंदर बनाना है। विधायक किरण देव, महापौर संजय पाण्डे व सभी हाथ में झाड़ू थाम कर सड़क व चौक की सफाई करते दिखे। कचरा, झिल्ली, पन्नी व आस पास के गन्दगी को ट्राली में डालकर उसे उचित स्थान पर डंप किया। अलग-अलग टोली बनाकर लोगों ने डिवाइडर के दोनों ओर फैली गंदगी को सफाई किया। महापौर संजय पाण्डे ने बताया हर सप्ताह शनिवार को स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें शहर के अलग-अलग वार्डों में जाकर स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा। स्वच्छता महत्वपूर्ण अंग है इसलिए दलगत राजनीति से दूर होकर इसमें सभी शहरवासियों को हिस्सा लेना है। ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने से जागरूकता तो फैलता ही है साथ में शहर भी स्वच्छ बनता है।

कार्यक्रम में पूर्व महापौर सफिरा साहू, एमआईसी सदस्य निर्मल पानीग्राही, लक्ष्मण झा, सुरेश गुप्ता, संग्राम सिंह राणा, संजय विश्वकर्मा, राणा घोस, कलावती कसेर, पार्षद श्याम सुंदर बघेल, गजेंद्र ठाकुर, हरीश पारेख, कुबेर देवांगन, रोशन सिसोदिया, नेहा ध्रुव, गिरिजा गुप्ता, उर्मिला यादव, पारुल बोथरा, पूनम सिन्हा, गायत्री बघेल, उमा मिश्रा, यशवर्धन राव, राजपाल कसेर, राजेश श्रीवास्तव, अविनाश श्रीवास्तव, शशिनाथ पाठक, नवीन बोथरा, रितेश सिन्हा, वीरेंद्र जोशी, राजा यादव, दिलीप सुंदरानी, रोशन झा, मनोज महापात्र, अनिल शुक्ला आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button