छत्तीसगढ़

CG – बस्तर की साहित्यिक प्रतिभा को मिला सम्मान…

बस्तर की साहित्यिक प्रतिभा को मिला सम्मान

जगदलपुर। विगत वर्षों में प्रदेश स्तर पर साहित्य के क्षेत्र में निरंतर बस्तर की नवीन प्रतिभाओं ने अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज कराई है।

इसी कड़ी में प्रदेश की राजधानी रायपुर शहर में वक्ता मंच द्वारा 31 मई 2026 को काव्य महाकुंभ का आयोजन किया गया।

अत्यंत हर्ष का विषय है कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में हमारे बस्तर जिला के ब्लाक बकावण्ड की नीता पान्डेय को ’’शब्द शिखर 2026’’से सम्मानित किया गया।

नीता पान्डेय ने रायपुर काव्य महाकुंभ में हल्बी कविता धन – ’धन मोचो आया दंतेसरी, धन धन आया मोचो बस्तर चो माटी’ कविता पढ़कर सभी प्रमुख जनों एवं श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। पूरे रायपुर शहर के साहित्यकारों के बीच बस्तर की महक बिखेर दी।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चिकित्सक व साहित्यकार डॉ गीतेरा अमरोही थे, अध्यक्षता संयुक्ता गाँधी ने की। वरिष्ठ पत्रकार राजकुमार द्विवेदी एवं वरिष्ठ साहित्यकार सीमा पांडेय, लोकभवन के उपसचिव डॉ रूपेन्द्र कवि तथा वरिष्ठ चिकित्सक अजीत मिश्रा उपस्थित थे। छग. के सभी शहरों से महत्वपूर्ण कवि एवं साहित्यकार भी आये थे।

विगत 17 मई को विमतारा में डॉ सीमा निगम के द्वारा अंतरराष्ट्रीय काव्य सम्मेलन किया गया, जिसमें देश विदेश से लोग आये थे।

नीता पान्डेय ने भी बस्तर से भाग लिया एवं वहाँ भी हल्बी कविता ’’माय दंतेश्वरी एवं मोचो बस्तर’’ ने धूम मचा दी। सभी लोगों ने भूरि -भूरि प्रशंसा की।

मंचासीन गुरुदेव अरूज निगम के द्वारा इनके द्वारा पढ़ी गई हल्बी कविता की विशेष सराहना कर आशीष प्रदान किया। साथ ही आगरा से आई निमिषा आदि अन्य साहित्यकारों ने इस हल्बी कविता की सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button