मौसम क्रिकेट ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट स्पोर्ट्स बॉलीवुड जॉब - एजुकेशन बिजनेस लाइफस्टाइल देश विदेश राशिफल लाइफ - साइंस आध्यात्मिक अन्य

---Advertisement---

CG – लिव इन में रह रही महिला को पार्टनर ने चाकुओं से गोदा, ताबड़तोड़ किए कई वार, फिर जो हुआ…..वजह जानकर उड़ जाएंगे होश…..

On: January 11, 2025 2:00 PM
Follow Us:
---Advertisement---

बिलासपुर। बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ लिव इन रिलेशनशिप में रहने वाली महिला को उसके लिव इन पार्टनर ने चाकू से जानलेवा हमला कर दिया है। चाकू लगने से घायल महिला की स्थिति गंभीर है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वही चाकू मार कर आरोपी फरार हो गया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना क्षेत्र के बंगाली पारा कालीबाड़ी के पास 31 वर्षीय निर्मला उर्फ नीलू कश्यप रहती है। अपने पति से तलाक के बाद वह प्राइवेट नौकरी कर जीवन यापन करती है। मिली जानकारी के अनुसार महिला का 9 वर्ष का एक बेटा है। महिला के मायके वाले अशोकनगर में रहते हैं। पति से अलग होने के बाद महिला सनत कश्यप के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पर पिछले साल अक्टूबर 2024 दीपावली के समय से सनत कश्यप से भी महिला का मनमुटाव हो गया। तब से वह सनत कश्यप से भी अलग होना चाहती थी और दूरी बना रही थी। जिससे सनत कश्यप नाराज था। वह महिला पर संबंध कायम रखने का दबाव बना रहा था।

महिला किसी काम से घर से निकली थी फिर वापस अपने घर आ रही थी। इस दौरान सनत कश्यप ने रास्ते में रोककर नीलू कश्यप पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। सनत ने 8 से 10 बार चाकू से महिला के छाती, पेट,गले पर वार किया। जिससे महिला खून से लथपथ होकर गिर पड़ी। राहगीरों और आस – पड़ोस के लोगों के आने पर आरोपी साइकिल से भाग निकला। लोगों ने एम्बुलेंस मंगवा महिला को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां उसका इलाज जारी है।

महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही महिला के परिजन ने बताया कि पिछले दो माह से सनत के द्वारा निर्मला उर्फ नीलू को पीछा कर परेशान किया जा रहा था और अब उसके द्वारा हमला कर दिया गया। आरोपी हमले के बाद से फरार है, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

CG – RSS नेता की मौत : दर्दनाक हादसे में RSS नेता की मौत, ऐसे हुए हादसे के शिकार, जांच में जुटी पुलिस……

CG – सहायक समिति प्रबंधक निलंबित : इस मामले में लापरवाही बरतने पर हुई कार्रवाई, जाने पूरा मामला……

प्रत्येक ग्रामीण परिवार को सुरक्षित, शुद्ध एवं सतत पेयजल उपलब्ध कराना सरकार का लक्ष्य : उपमुख्यमंत्री अरुण साव….

वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ: 19 से 26 जनवरी तक राज्यभर में द्वितीय चरण के कार्यक्रम, रायपुर में राज्यपाल और जगदलपुर में मुख्यमंत्री की उपस्थिति में होंगे विशेष आयोजन….

सरस्वती साइकिल योजना से बालिकाओं को मिला शिक्षा का संबल: मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कीं….

छत्तीसगढ़ की साहित्यिक चेतना को राष्ट्रीय पहचान दिलाने की दिशा में निर्णायक कदम…..