छत्तीसगढ़

CG – लोहर्सी दुर्गा उत्सव में शानदार माहौल डांडिया और जगराता की भब्य तैयारी क्या कहते हैँ सरपंच अनिल साहू और जनपद सदस्य राकेश शर्मा जानें पढ़े पूरी ख़बर

मस्तूरी पचपेड़ी के समीप बसे ग्राम पंचायत लोहर्सी में जनपद सदस्य राकेश शर्मा सरपंच अनिल साहू और ग्राम वासियों की सहयोग से इस बार धूम धाम से दुर्गा उत्सव नवरात्र का त्यौहार मनाया जा रहा है जहां गांव में कई जगहों पर जगत जननी माता दुर्गा विराजी हुई है यहां बाहर से कई कलाकार जगराता में पहुंच रहे हैं अंतिम के दिनों में डांडिया नृत्य का आयोजन भी किया जाएगा जहां सरपंच अनिल साहू के द्वारा नगदी पुरस्कार भी रखा गया हैँ सरपंच अनिल साहू बताते हैँ कि भारत त्योहारों का देश है, जहां हर पर्व का अपना एक विशेष महत्व और पौराणिक कथा होती है। ऐसा ही एक महत्वपूर्ण पर्व है चैत्र नवरात्रि। यह पर्व मां दुर्गा के नौ रूपों की उपासना और शक्ति आराधना का प्रतीक है। चैत्र नवरात्रि का आरंभ हिन्दू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से होता है और यह नौ दिनों तक चलता है। इस दौरान देवी मां की उपासना के साथ व्रत, पूजन और हवन का विशेष महत्व होता है।

वही जनपद सदस्य राकेश शर्मा बताते हैँ कि नवरात्रि का शाब्दिक अर्थ है “नौ रातें”। इन नौ रातों में माँ दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस पर्व का मुख्य उद्देश्य माँ दुर्गा की कृपा प्राप्त करना और उनके आशीर्वाद से जीवन को सफल बनाना है। चैत्र नवरात्रि को वसंत नवरात्रि भी कहा जाता है, क्योंकि यह वसंत ऋतु में मनाया जाता है।

Related Articles

Back to top button