छत्तीसगढ़

CG – प्रेम विवाद ने लिया दर्दनाक रूप : गर्लफ्रेंड से अनबन हुई तो दे दी जान, पार्किंग एरिया में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव…..

दुर्ग। जिले के भिलाई शहर से आत्महत्या का मामला सामने आया है। जहां अपनी गर्लफ्रेंड से अनबन क्या हुई भिलाई के शांतिनगर के एक युवक ने अपनी जान दे दी।

प्रेम विवाद ने लिया दर्दनाक रूप

भिलाई वैशालीनगर थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपने प्रेम संबंधों में अनबन के कारण खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शांतिनगर में एक निर्माणाधीन बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में युवक का शव फांसी पर लटका हुआ पाया। वही सामने ही उसका मोबाइल भी रखा था। जिसके बाद वैशालीनगर पुलिस वहां पहुंची और शव को नीचे उतारा। मिली जानकारी के अनुसार, मृतक और उसकी गर्लफ्रेंड के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लगातार झगड़े और अनबन होती रही, जिससे युवक मानसिक रूप से काफी परेशान था।

मृतक की पहचान

पहचान शांतिनगर निवासी गणेश गुप्ता के रूप में की गई। जो गाड़ी वॉशिग का काम करता था। मृतक की मां ने बताया कि वह कुछ दिनों से परेशान था। कल उसने अपने बेटे को काफी समझाया और उसे अपने पास ही सुलाया, लेकिन रात में वो कब उठकर चला गया पता नहीं चला।

बताया जा रहा है कि मृतक गणेश का प्रेमप्रसंग चल रहा था और उसकी गर्लफ्रेंड के साथ कुछ अनबन चल रही थी। जिसके चलते उसने ये खौफनाक कदम उठाया। बताया जा रहा है कि घटना स्थल पर मोबाइल एक जगह पर टिकाकर रखा हुआ मिला है। अंदेशा लगाया जा रहा है कि सुसाइ़ड के पहले उसने वीडियोकॉल किया होगा। फिलहाल पुलिस ने मोबाइल भी जब्त किया है और शव का पंचनामा कर मर्चुरी भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button