छत्तीसगढ़

CG – LOVE SEX और धोका : शादी का वादा कर प्रेम जाल में फंसाया, बनाए अवैध संबंध ,गर्भवती हुई तो विवाह करने के किया मना, फिर जो हुआ…..

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने धर-दबोचा है। आरोपी ने युवती के साथ अवैध संबंध बनाया, पीड़िता जब गर्भवती हुई तो आरोपी शादी करने से मना कर दिया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिलाओं व युवतियों से संबंधित अपराधों में कार्रवाई और न्याय दिलाने के उद्देश्य से “अभियान संवेदना” चलाया जा रहा है। इसी के तहत शादी का प्रलोभन देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी विशाल भगत को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

जानिए पूरा मामला

मामले के संबंध में स्थानीय 21 वर्षीय युवती द्वारा बुधवार को थाना लैलूंगा में आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि वह गांव के विशाल भगत को करीब दो वर्षों से जानती-पहचानती है। आरोपित द्वारा गांव में उससे लुक-छिपकर मुलाकात की जाती थी तथा उसने युवती से शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का वचन दिया था। युवती के अनुसार 1 जनवरी 2025 को आरोपित रात्रि में उसके घर आया और दोनों के पति-पत्नी की तरह जीवन यापन करने की बात कहकर उसे बहला-फुसलाकर शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद शादी कर पत्नी बनाकर साथ रखने का भरोसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाता रहा।

युवती ने वर्तमान में आरोपित से गर्भवती होने की बात भी रिपोर्ट में बताई तथा आरोपित द्वारा अब शादी करने एवं पत्नी बनाकर रखने से इनकार करने पर अपने परिजनों को इसकी जानकारी दी। शिकायत पर थाना लैलूंगा में अपराध धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा तत्काल पुलिस टीम के साथ आरोपित के गांव में दबिश देकर उसे हिरासत में लिया गया और थाना लाकर पूछताछ की गई। विवेचना के दौरान आरोपित के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर आज न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

संपूर्ण कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देश, ASP अनिल सोनी के नेतृत्व में एसडीओपी धरमजयगढ़ सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में की गई। त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक जयचंद्र एवं आरक्षक राजू कुमार तिग्गा की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button