CG – LOVE SEX और धोका : शादी का झांसा देकर युवती को फंसाया प्रेम जाल में, कई बार अलग-अलग जगहों में ले जाकर किया दुष्कर्म …फिर जो हुआ….

गरियाबंद। गरियाबंद जिले के देवभोग थाना क्षेत्र से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है, जहां एक युवक पर नाबालिग लड़की को शादी का प्रलोभन देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगा है। मामले में पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी की पहचान पुस्तम उर्फ गुड्डू यदु के रूप में हुई है, जो देवभोग में एक चारपहिया वाहन (स्कॉर्पियो) चलाता है। जानकारी के अनुसार, वाहन लेकर आरोपी अक्सर पीड़िता के गांव आता-जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच जान-पहचान हुई। बाद में युवक ने शादी का भरोसा दिलाकर कई बार अलग-अलग स्थानों पर पीड़िता के साथ संबंध बनाए।
जब पीड़िता ने शादी की बात दोहराई तो आरोपी ने इनकार कर दिया। इस पर पीड़िता ने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी, जिसके बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। देवभोग पुलिस ने मामला गंभीरता से लेते हुए कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है।