छत्तीसगढ़

CG- प्यार में चले लाठी-डंडे : प्रेमी प्रेमिका ने भागकर आर्य समाज में की शादी, फिर परिजनों ऐसे किया स्वागत, जानकर हो जाएंगे हैरान…..

सुकमा। जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां प्रेम प्रसंग हिंसक विवाद में बदल गया। युवक और युवती के घर से फरार होकर शादी करने के बाद दोनों परिवारों के बीच जमकर विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि लड़की पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर लड़के के घर पहुंचकर मारपीट, गाली-गलौज और तोड़फोड़ की। इस दौरान लाठी-डंडे भी चले। जिसके बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार सुकमा निवासी शर्मा परिवार का एक युवक पड़ोस में रहने वाली महेश्वरी समाज की युवती को लेकर घर से चला गया। बताया जा रहा है कि दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच प्रेम संबंध था। दोनों के घर से अचानक गायब होने के बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। इसी बीच जानकारी मिली कि युवक और युवती ने आर्य समाज में विवाह कर लिया है।

शादी की खबर सामने आने के बाद युवती पक्ष के लोग आक्रोशित हो गए। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग युवक के घर पहुंच गए और वहां हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच जमकर बहस हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मौके पर गाली-गलौज के साथ लाठी-डंडों का भी इस्तेमाल हुआ। घर में तोड़फोड़ किए जाने की भी बात सामने आई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाइश दी और विवाद को शांत कराया। हालांकि घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सुकमा पुलिस अलर्ट मोड पर है। संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button