छत्तीसगढ़

CG – प्रेमी जोड़े ने की खुदकुशी : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत, प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर दे दी अपनी जान, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम, जांच में जुटी पुलिस…..

पखांजूर। छोटे बेठिया क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी जोड़े ने जहर पीकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पिछले कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिवार वाले उनकी शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसी कारण दोनों ने यह कदम उठाया।

मिली जानकारी के अनुसार दोनों ने लारी में जहर पी लिया। युवक की पहचान ग्राम निडदे निवासी राकेश आंचला 25 वर्ष और युवती की पहचान ग्राम टेकामेटा निवासी जगन्नती बड्डे 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही।

बताया जा रहा है कि दोनों आपस में करीबी रिश्तेदार थे, जिसके कारण परिवार और गांव वाले इस रिश्ते और शादी के पक्ष में नहीं थे। इसी बात से आहत होकर दोनों ने जहर पीकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button