छत्तीसगढ़

CG प्रेमी जोड़े ने किया सुसाइड: पेड़ पर लटकी मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी…

छत्तीसगढ़ धमतरी…

जिले के सिहावा थाना क्षेत्र के पोड़ीडीही गांव के पास एक खेत में पेड़ से प्रेमी जोड़े का शव लटका मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई… इधर घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ जुट गई… इलाके में फैली सनसनी…

आपको बता दें कि मृतकों में युवती महुआबाहरा गांव की निवासी है,जबकि युवक गेंदाभरी गांव का रहने वाला था…प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दोनों के बीच प्रेम संबंध था और दोनों ने दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली…

घटना की सूचना मिलते ही सिहावा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की…इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया… प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध था…

पुलिस ने शुरू की जांच…

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी… फिलहाल घटना को प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है।

Related Articles

Back to top button