छत्तीसगढ़

CG – मां तुझे सलाम : महिला कांस्टेबल अपने बच्चे को गोद में लेकर निभा रही है देश के प्रति अपनी ड्यूटी, दिल छू लेंगी ये तस्वीर…..

जशपुर। खाकी वर्दी वाला हर इंसान इस देश की सुरक्षा के लिए हमेशा तैनात रहता है। देश की रखवाली के लिए यह अपनी जान तक जोखिम में डालने को तैयार रहते हैं। चाहे आंधी चले, बरसात हो और तूफान यह देश के प्रति के सदैव तत्पर रहते हैं। कुछ ऐसा ही जज्बा देखने को मिला है।

दरअसल गणेश विसर्जन का दौर शुरू हो गया है। सुरक्षा के लिए चौक-चौराहे पर पुलिस जवान तैनात हैं। गणेश विसर्जन में यातायात को सुचारू करने में एक महिला कांस्टेबल अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर ड्यूटी निभाती रही। उन्होंने एक ओर अपने कर्तव्यों के साथ ईमानदारी से काम करते की जिम्मेदारी निभाई, वहीं एक मां का फर्ज भी निभाया, जिसकी चर्चा शहर में हो रही है।

महिला कांस्टेबल अनुपमा कपूर पत्थलगांव थाने में पदस्थ हैं। उन्होंने अपने एक साल के बेटे काे गोद में लेकर ड्यूटी निभाई। अनुपमा के इस काम को लोग सैल्यूट कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button