छत्तीसगढ़

CG – माड़ डिवीजन की सचिव रणीता ने किया ऐलान, माओवादियों की जारी रहेगी लड़ाई, अलर्ट मोड पर सुरक्षा एजेंसियां……

जगदलपुर। लंबे अरसे बाद बस्तर में माओवादी संगठन का एक नया प्रेस नोट सामने आया है। माड़ डिवीजन कमेटी की सचिव रणीता के नाम से जारी इस प्रेस नोट ने सुरक्षा एजेंसियों की चिंता एक बार फिर बढ़ा दी है। प्रेस नोट में रणीता ने खुद को ‘जेनजी नक्सली’ बताते हुए साफ कहा है कि संगठन आत्मसमर्पण नहीं करेगा। उनकी लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। बयान में देशभर में हिंसक गतिविधियों को जारी रखने की बात भी कही गई है, जिससे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई है।

बताया जा रहा है कि इससे पहले जगदलपुर में माओवादी नेता रूपेश के आत्मसमर्पण के बाद माड़ डिवीजन कमेटी लगभग खत्म मानी जा रही थी, लेकिन अब अचानक आए इस प्रेस नोट ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां इस प्रेस नोट की सत्यता और इसके पीछे के नेटवर्क की गहन जांच में जुट गई है।

अधिकारियों का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि प्रेस नोट वास्तव में माओवादी संगठन की ओर से जारी किया गया है या इसके पीछे कोई और रणनीति काम कर रही है। बस्तर में सुरक्षा बलों के लगातार दबाव के बीच माओवादी संगठन की इस नई सक्रियता को लेकर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं।

Related Articles

Back to top button