छत्तीसगढ़

CG – मचहा का युवा हुआ साइबर फ्रॉड का शिकार शादी का निमंत्रण” खोलते ही हैक हुआ मोबाइल 2 मिनट में उड़े 98 हजार रुपये जानें पूरा मामला पढ़े पुरी ख़बर

मस्तूरी//साइबर ठग अब नए-नए तरीकों से लोगों को निशाना बना रहे हैं। कभी खुद को बैंक कर्मी बताकर, कभी पुलिस या जज बनकर, तो कभी आधार अपडेट के नाम पर OTP मांगकर लोगों को ठगा जा रहा है। ताजा मामला मस्तूरी विधानसभा के ग्राम मचहा से सामने आया है, जहां साइबर फ्रॉड़ो ने एक युवा को चंद मिनटों में लाखों की चपत लगा दी।

क्या हुआ था पूरा मामला…

ग्राम मचहा थाना पचपेड़ी निवासी केशर पटेल को पहले व्हाट्सएप पर एक अज्ञात नंबर से “शादी का इनविटेशन” आया। जैसे ही उन्होंने मैसेज को खोला, उनका मोबाइल हैक हो गया।

मोबाइल कुछ मिनट के लिए हैंग रहा और फिर सामान्य हो गया। इसके तुरंत बाद बैंक से दो मैसेज आए। पहले 90 हजार रुपये और उसके 2 मिनट बाद 8 हजार रुपये कटने का। केशर कुछ समझ पाते तब तक उनके खाते से कुल 98 हजार रुपये निकल चुके थे।

केशर ने बताया कि उन्होंने बच्चों की पढ़ाई के लिए यह रकम सालों से जोड़कर रखी थी। ठगी की जानकारी मिलते ही वे आनन-फानन में बैंक पहुंचे और अपना खाता ब्लॉक कराया। साथ ही उन्होंने साइबर फ्रॉड के टोल फ्री नंबर पर शिकायत भी दर्ज कराई है।

पुलिस की सलाह…

साइबर अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि किसी भी अनजान लिंक, शादी-बर्थडे कार्ड या OTP वाले मैसेज पर क्लिक न करें। किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज की तुरंत साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button