छत्तीसगढ़

CG – महिला नायब तहसीलदार का निधन, इलाज के दौरान अस्पताल में तोड़ा दम, प्रशासनिक विभाग में शोक की लहर…..

कोंडागांव। धनोरा तहसील में नायब तहसीलदार के पद पर पदस्थ निधि एस. नेताम का रायपुर के एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। वह पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ थीं और रायपुर में उनका उपचार चल रहा था। उनके निधन की सूचना मिलते ही प्रशासनिक विभाग में शोक का माहौल बन गया।

निधि एस. नेताम के असामयिक निधन पर अधिकारियों और कर्मचारियों ने दुख व्यक्त किया है। धनोरा के अलावा फरसगांव क्षेत्र में भी उनके परिचितों और स्थानीय लोगों ने शोक जताया।

इलाज के दौरान अचानक बिगड़ी तबीयत
जानकारी के अनुसार, निधि एस. नेताम की तबीयत पिछले कुछ दिनों से खराब चल रही थी। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद उन्हें बेहतर उपचार के लिए रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

इलाज के दौरान उनकी स्थिति अचानक गंभीर हो गई और उनका निधन हो गया। निधन की खबर सामने आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और सहकर्मियों ने परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

Related Articles

Back to top button