छत्तीसगढ़

CG- मायके आई महिला ने महानदी में लगाई छलांग, पुल पर स्कूटी और दुपट्टा हुआ बरामद, रेस्क्यू जारी…..

आरंग। आरंग के ग्राम पारागांव में नेशनल हाईवे 53 पर महानदी में बने पुल से शादीशुदा महिला के महानदी में छलांग लगा दी। सूचना मिलते ही मौके पर आरंग पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे है। महिला की तलाश की जारी है

आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि महानदी पुल पर महिला की स्कूटी मिली है। साथ ही पुल की रेलिंग में दुपट्टा बंधा है। जिससे महिला की पहचान स्वाति त्रिवेदी उम्र (27 वर्ष) के रूप में की गई है। महिला को पुल में कूदते किसी ने देखा नहीं है, लेकिन कूदने की आशंका के कारण गोताखोर महानदी में महिला की तलाश कर रहे हैं।

महानदी में छलांग लगाने वाली महिला रक्षाबंधन पर्व मनाने के लिए अपने मायके पारागांव आई थी। महिला की शादी दो वर्ष पूर्व रायपुर निवासी अजय त्रिवेदी के साथ हुई थी। दोनों को ढाई माह का बच्चा भी है।

Related Articles

Back to top button